एक्सप्लोरर

Moradabad Fire: मुरादाबाद में पुराने कपड़ों के पांच गोदामों में भीषण आग, कई किलोमीटर तक दिखीं लपटें

Moradabad Fire News: यूपी के मुरादाबाद में पांच गोदामों में भीषण आग लग गई. आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

Moradabad Fire News Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के रानी नांगल गांव में सोमवार रात पुराने कपड़ों के पांच गोदामों में भीषण आग लग गई. आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने रात भर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

रानी नांगल गांव में कपड़ों के करीब 100 से अधिक गोदाम हैं, जहां पुराने कपड़ों को स्टोर कर दरी, पायदान और खेस जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं. सोमवार रात करीब 8 बजे के बाद स्थानीय लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते देखा. शोर मचाने के साथ ही लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और पास के चार अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया. सूचना मिलने के 25 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार शुरू की. हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि काबू करने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए, पड़ोसी जनपद रामपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाना पड़ीं.

आधी रात चला बचाव कार्य

फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आधी रात तक कड़ी मेहनत की और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. आग की लपटों और धुएं ने गांव में चीख-पुकार मचा दी थी. शुरुआत में आशंका थी कि कोई गोदाम में फंसा हो सकता है, लेकिन फायर ब्रिगेड ने इसकी पुष्टि नहीं की. सुरक्षा के लिहाज से गांव की आबादी को घरों से बाहर निकाला गया, ताकि आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक न पहुंचे.

आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. स्थानीय लोगों का मानना है कि मजदूर अक्सर गोदामों में बीड़ी-सिगरेट पीते हैं और लापरवाही में फेंकी गई बीड़ी आग का कारण हो सकती है. वहीं, कुछ लोगों ने शॉर्ट सर्किट की संभावना भी जताई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच कर रही हैं, ताकि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा सके.

अधिकारी मौके पर पहुंचे

उधर सूचना पर पुलिस-प्रशासन के साथ ही एसडीएम डॉ. राम मोहन मीना भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि आग काफी बड़े एरिया में फैल गई है. आसपास के घरों को खाली कराया गया है. इस बात की जांच की जा रही है कि आग किस वजह से लगी. कोई जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है.

नुकसान का आकलन

पांच गोदामों में रखे पुराने कपड़े और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई. हालांकि, नुकसान की सटीक राशि का आकलन अभी नहीं हो सका है. गोदाम मालिकों का कहना है कि इस हादसे से उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा. प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सहायता का आश्वासन दिया है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget