एक्सप्लोरर

वक्फ बिल का जयंत चौधरी ने किया समर्थन तो RLD में बगावत, इस नेता ने दिया इस्तीफा

Waqf Amendment Bill 2025: रालोद के जिला महासचिव मोहम्मद जकी ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. वक्फ संशोधन बिल का जयंत चौधरी द्वारा समर्थन करने से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.

UP News: वक्फ संशोधन बिल का रालोद चीफ जयंत चौधरी ने समर्थन किया है, इसके बाद रालोद में नाराजगी दिख रही है. रालोद चीफ जयंत चौधरी ने वक्फ बिल का समर्थन किया तो हापुड़ के मोहम्मद जकी ने नाराजगी जताते हुए रालोद से इस्तीफा दे दिया.

मोहम्मद जकी ने रालोद के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए लेटर में कहा कि यह निर्णय मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन पार्टी के नेतृत्व और नीतियों में जिस तरह से मुसलमानों व अन्य वचिंत समुदायों की उपेक्षा की गई है उसके बाद यह मेरा नैतिक कर्तव्य बन गया है.

उन्होंने कहा कि पार्टी का दावा था कि सभी समुदाय को साथ लेकर चलेगी व ईमानदार व पारदर्शी राजनीति करेगी लेकिन आज पार्टी सत्ता के मोह में सबकुछ भूल चुकी है. मुसलमानों के मुद्दे पर आप की बेरूखी ने मुझे और मेरे समुदाय को बार बार ठगा हुआ महसूस कराया. पार्टी का नेतृत्व अब जनता के बजाए अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को प्राथमिकता दे रहा है.

मोहम्मद जाकी ने अपने पत्र में उन 232 विपक्षी सांसदों का धन्यवाद किया जिन्होंने वक्फ विधेयक के खिलाफ मतदान किया और सरकार की “तानाशाही” के खिलाफ खड़े रहे. उन्होंने कहा कि जब सरकार आधी रात को अपने ही मुस्लिम नागरिकों को अपमानित करने के लिए नए कानून ला रही थी, तब 232 विपक्षी सांसद, जिनमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, दलित सभी शामिल थे, एकजुट होकर सरकार का विरोध कर रहे थे.

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय को संबोधित इस पत्र में मोहम्मद जाकी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से निराश होकर उन्होंने यह कठिन निर्णय लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब सत्ता की लालसा में अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और मुस्लिम समुदाय के मुद्दों की अनदेखी कर रही है.

रालोद के लिए एक महत्वपूर्ण झटका है यह इस्तीफा

यह इस्तीफा रालोद के लिए एक महत्वपूर्ण झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी कर रही है. मोहम्मद जाकी के इस्तीफे से पार्टी की मुस्लिम समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं और इससे पार्टी की छवि पर असर पड़ सकता है.

वक्फ बिल मुस्लिम समुदाय के लिए बना हुआ है विवाद का विषय

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 जिसे हाल ही में संसद में पारित किया गया है, मुस्लिम समुदाय के लिए विवाद का विषय बना हुआ है. इस विधेयक में वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने और सरकारी निगरानी बढ़ाने का प्रावधान है. समर्थकों का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार कम होगा, जबकि आलोचकों का मानना है कि यह मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और धार्मिक संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण बढ़ाता है.

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जेपीसी रिपोर्ट को पक्षपात बताया

विपक्षी दलों ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है. राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट को “पक्षपाती” और “एकतरफा” बताते हुए वाकआउट किया. उनका आरोप था कि समिति में विपक्षी सदस्यों के असहमति नोटों को शामिल नहीं किया गया.

लखनऊ में CM योगी ने अनंत नगर आवासीय योजना का किया शुभारंभ, फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव लड़ेगी रामदास अठावले की पार्टी RPI, बीजेपी से मांगी 10 सीटें
यूपी चुनाव लड़ेगी रामदास अठावले की पार्टी RPI, बीजेपी से मांगी 10 सीटें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget