एक्सप्लोरर

लखनऊ में CM योगी ने अनंत नगर आवासीय योजना का किया शुभारंभ, फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

Lucknow Anant Nagar Housing Scheme: अनंत नगर योजना में विभिन्न आय वर्गों के लिए आवासीय विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) को लखनऊ में ‘अनंत नगर आवासीय योजना’ का शुभारंभ किया. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा विकसित की जा रही इस योजना का उद्देश्य राजधानी में सभी आय वर्ग के लोगों को आधुनिक और सुलभ आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है.

यह योजना लगभग 785 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी, जिसमें कुल 18,237 फ्लैट्स और 2,485 भूखंड उपलब्ध होंगे. इन भूखंडों की कीमत 4,100 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित की गई है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना लखनऊ में आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगी.

अनंत नगर योजना में विभिन्न आय वर्गों के लिए आवासीय विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. इसके अलावा, योजना के अंतर्गत 100 एकड़ में एक ‘एडुटेक सिटी’ का विकास भी प्रस्तावित है, जहां प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा, तकनीकी और मेडिकल शिक्षा के संस्थान स्थापित किए जाएंगे.

निर्धारित समयसीमा में इस परियोजना को पूरा किया जाए- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने एलडीए को निर्देश दिया कि अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए निर्धारित समयसीमा में इस परियोजना को पूरा किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र ही आवासीय सुविधाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसी को भी मध्यस्थों की आवश्यकता न पड़े.

एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं जानकारी

इस योजना के शुभारंभ के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इच्छुक आवेदक एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर 180018005000 पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अनंत नगर आवासीय योजना लखनऊ के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी.

योगी कैबिनेट में RLD के मुस्लिम विधायक की होगी एंट्री? यूपी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले चर्चा तेज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget