एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: यूपी के अमरोहा में संघर्ष का नाम है क्रिकेटर मोहम्मद शमी, कड़ी मेहनत से लिखी है अपनी किस्मत

24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पहली दफा वर्ल्ड कप इतिहास में हराया.

Mohammed Shami Cricket Biography: 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पहली दफा वर्ल्ड कप इतिहास में हराया. पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. पर बात यहीं जाकर खत्म नहीं हुई दरअसल मैच के बाद भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स द्वारा निशाना बना लिया गया. दरअसल शमी पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में थोड़े महंगे साबित हुए थे और अपने स्पेल के 3.5 ओवर में 41 रन दे दिए थे. शमी के इस प्रदर्शन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनने पड़े. कई फैन्स ने तो उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह तक दे डाली.

कई क्रिकेटरों ने किया शमी का समर्थन

क्रिकेट में किसी भी क्रिकेटर का कभी भी अच्छा या बुरा दिन आ सकता है. ऐसे में शमी को इस तरह से टोरगेट करना किसी भी तरह से सही नहीं रहा, शमी को ट्रोल होता देख भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन समेत कई खिलाड़ी उनके समर्थन में आ गए. भारत ही नहीं क्रिकेट के दुनिया के कई सितारें शमी के समर्थन में आ गए. खुद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी शमी को शानदार गेंदबाज माना और उनका समर्थन किया. आपको बता दें शमी ने भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी के बदौलत बहुत मैच जिताएं पर उनका इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था. आज हम आपको शमी के करियर के बारे में बताएंगे की कैसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से भारतीय टीम में जगह बनाई.

शमी का करियर

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का जन्म 3 दिसंबर 1990 को हुआ था. शमी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था. वह बचपन से तेज गेंदबाजी करते थे. साल 2005 में जब मोहम्मद शमी 15 साल के थे तब मोहम्मद शमी के पिता उनकी गेंदबाजी से प्रभावित होकर उन्हें मुरादाबाद के क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी के पास लेकर गए. शमी के कोच भी उनकी तेज तर्रार गेंदों को देखकर हैरान रह गए थे. इसके बाद उन्होंने शमी को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई.

उत्तर प्रदेश से नहीं मिला खेलने का मौका

उत्तर प्रदेश में जन्मे शमी को अपने प्रदेश के अंडर-19 में चयन नहीं हो सका. इसके बाद उनके कोच ने उन्हें कोलकता जाने की सलादी. कोच की सलाह पर वह कोलकता गए और वहां डलहौजी क्रिकेट कल्ब के लिए खेलना शुरू कर दिया. इसके बाद बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सहायत सचिव देवव्रत ने उन्हें गेंदबाज करते हुए देखा और उनसे बहुत प्रभावित हो गए. जिसके बाद उन्होंने शमी को मोहन बागान कल्ब भेज दिया.

शमी के करियर में दादा का रहा अहम योगदान

मोहम्मद शमी के करियर में सौरव गांगुली का योगदान काफी अहम रहा. मोहन बागान क्लब में दादा ने ही उन्हें गेंदबाजी करते देखा और फिर शमी ने बंगाल की रणजी टीम में जगह बनाई. अपने पहले ही मैच में शमी ने असम के खिलाफ तीन विकेट झटके. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने असम के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए.

शमी का अंतर्राष्ट्रीय करियर

घरेलु क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी के बदौलत शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत जल्द जगह बना ली और भारतीय टीम के लिए 6 जनवरी 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर डाले और 23 रन देकर एक सफलता हासिल की. शमी विश्वकप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी लगा चुके हैं. वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं.

शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ ही अपना टी20 डेब्यू किया और अपने पहले मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा शमी ने अपने टेस्ट डेब्यू साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया जहां उन्होंने अपने पहले टेस्ट में 9 विकेट हासिल किया.

वहीं अपने घरेलु प्रदर्शन के दम पर शमी ने क्रिकेट के सबसे बड़ी लीग आईपीएल में साल 2011 में जगह बनाई और उन्हें कोलकता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया. इसके बाद साल 2014 में 4.5 करोड़ की मोटी बोली लगाकर इस तेज गेंदबाज को दिल्ली ने खरीदा था. फिलहाल शमी पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं.

शमी का अब तक करियर मे प्रदर्शन

ODI – 79 मैच में 148 विकेट बेस्ट 5/69

Test – 54 मैच में 195 विकेट बेस्ट 6/56

T20I – 13 मैच में 12 विकेट बेस्ट 3/38

IPL – 77 मैच में 79 विकेट बेस्ट 3/15

पत्नी के कारण रह चुके हैं विवादों में

मोहम्म शमी अपने पत्नी मॉडल हसीन जहां के कारण काफी विवादों में रहे थे. दोनों ने साल 2014 में शादी की थी. इसके बाद साल 2018 में उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया और अन्य महिलाओं के साथ कथित चैट सोशल मीडिया पर वायरल किए. हसीन ने आरोप लगाया था कि शमी का पाकिस्तानी लड़की के साथ अफेयर है और वह उनसे दुबई जाकर मिले थे. हालांकि बाद में पाकिस्तानी लड़की ने खुद कहा था कि वह शमी की महज एक फैन है. इन सब विवादों के बाद एक वक्त ऐसा भी आया जब लगा शमी का क्रिकेट करियर खत्म हो जाएगा. पर उन्होंने मुसीबतों से डटकर सामना किया और भारतीय टीम के लिए जोरदार वापसी की.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: यूसुफ पठान का टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान, बोले- 'टीम जीते या हारे, लेकिन खिलाड़ियों का समर्थन करें फैंस'

Harbhajan Singh News: मोहम्मद आमिर ने हरभजन सिंह पर किया तंज, 'भज्जी' ने 'स्पीन' फेंककर कर दिया बोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget