एक्सप्लोरर

कानपुर: बच्चा चोरी के शक में दो बुजुर्गों की भीड़ ने पिटाई की, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तारी किया

कानपुर के विधनू इलाके में भीड़ का हिंसक रूप देखने को मिला। इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भीड़ ने दो बुजुर्गों की जमकर पिटाई कर दी।

कानपुर, प्रभात अवस्थी। बिहार की तर्ज पर अब कानपुर में भी बच्चा चोरी की अफवाह में लोग हिंसा का रास्ता अपना आ रहे हैं। वे बगैर कुछ समझे बूझे केवल शक के आधार पर लोगों की पिटाई कर रहे हैं। इस घटना में भी पुलिस जहां दोनों को बच्चा चोरी से जुड़ा नहीं मान रही है वहीं लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों बच्ची को चुराकर भाग रहे थे। बिहार और झारखंड में बच्चा चोरी के शक में लोगों को पीट पीटकर मार डालने वाली शर्मनाक घटनाओं का असर लगता है अब यूपी पहुंच गया है। कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की कई घटनाएं पिछले पंद्रह दिनों में घट चुकी हैं। जिसमें बच्चा चोरी का आरोप लगाकर कई लोगों की बेरहमी से पिटाई की जा चुकी है। मंगलवार को कानपुर शहर से लगे बिधनू इलाके में दो बुजुर्गों को बच्चा चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं लोगों ने इनकी मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल भी किया। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बच्चा चोरी की किसी भी संभावना से पुलिस ने इंकार कर दिया है।

दो बुजुर्गों की पिटाई कानपुर के विधनू इलाके में इसलिए हुई क्योंकि किसी ने अफवाह फैला दी कि ये कंचन के घर से उसकी दो साल की बच्ची पलक को उठा ले जा रहे थे। बस इसके बाद लोगों ने इन्हें पकड़ लिया न कुछ पूछा न समझा, सबने लात घूसों से इनकी धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद हर व्यक्ति यही दावा करने लगा कि ये बच्ची को लेकर भाग रहे थे। बच्ची की मां तो यह दावा करने लगी कि मैंने अपनी आंखों से बच्ची को ले जाते देखा है। इसके बाद सुनी सुनाई बात पर हर व्यक्ति यही बखान करने लगा कि ये बच्ची को ले जा रहे थे, ये कई दिनों से यहां आ रहे थे।

पुलिस जांच में किसी भी घटना का जुड़ाव बच्चा चोरी से नहीं पाया गया। मारपीट का शिकार हुए जयराम और रंजीत एक हफ्ते से इसी इलाके में रहते थे। आज की घटना पर एसएसपी का कहना है बच्चा चोरी का कोई मामला नहीं है क्योंकि ये दोनों व्यक्ति एक हफ्ते पहले ही यहां रहने आये थे इनको कुत्तों ने दौड़ा लिया था फिर लोग इनको पीटने लगे इसमें मारपीट करने वाले दो लोग पुलिस हिरासत में हैं।

कितनी अजीब बात है कि एक तरफ आज हम चांद पर अपना डंका बजाने जा रहे हैं, वही दूसरी तरफ आज भी हमारी मानसिकता इतनी संकीर्ण है कि सिर्फ अफवाह पर ही इतनी जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं कि अपने जैसे ही इंसानों से पल भर में ही जानवरों जैसा बर्ताव करने लगते हैं कम से कम हमें हिंसा से पहले उनकी सफाई भी सुन लेनी चाहिए शायद उससे हम जानवर बनने से बच जाय।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget