एक्सप्लोरर

RLD विधायक मिथलेश पाल की बढ़ी मुश्किलें, 5 साल पुराने केस में कोर्ट ने तय किए आरोप

UP News:  मीरापुर से नवनिर्वाचित विधायक मिथलेश पाल और 14 अन्य लोग यातायात बाधित करने के एक मामले में शुक्रवार को MP-MLA कोर्ट में पेश हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ आरोप तय किए गए.

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की मीरापुर से नवनिर्वाचित विधायक मिथलेश पाल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई पड़ रही हैं. पांच साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में विधायक मिथलेश पाल और 14 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. उनके खिलाफ दंगा भड़काने, बंधक बनाने सहित आरोप तय किए गए हैं. विधायक मिथलेश पाल और अन्य 14 लोग शुक्रवार को विशेष सांसद-विधायक अदालत में यातायात बाधित करने के एक मामले में पेश हुए. अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि 03 जनवरी 2025 तय की है.

अदालत के सूत्रों ने बताया कि विशेष जस्टिस देवेंद्र सिंह फौजदार ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता (IPC) की धारा 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों के साथ दंगा करना) और 342 (बंधक बनाना) के तहत आरोप तय किए. अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि 03 जनवरी 2025 तय की है. मिथलेश पाल के वकील किरणपाल ने कहा कि सिविल लाइंस थाने में 25 फरवरी 2019 को विधायक समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

हाल ही में मीरापुर से चुनीं गईं विधायक
हाल ही में उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर विधानसभा उपचुनाव मिथलेश पाल मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से राष्ट्रीय लोक दल की टिकट से चुनाव लड़कर विधायक चुनी गईं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को आया था. मिथलेश पाल ने 2012 में भी मीरापुर सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था. विधानसभा 2012 के चुनावों में मिथलेश पाल दूसरे नंबर पर थीं. बसपा के जमील अहमद कासमी ने उन्हें चुनाव हराया था.

उन्होंने 2017 में मीरापुर सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वे इस बार भी वो चुनाव नहीं जीतीं, उन्हें बीजेपी के अवतार सिंह भड़ाना ने चुनाव में हराया था. मिथलेश पाल जानसठ रोड के पास भरतिया कॉलोनी की रहने वाली हैं. मीरापुर विधायक चुने जाने के बाद अब मिथलेश पाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ मेले में 24 घंटे मिलेगी श्रद्धालुओं को IPD की सुविधा, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget