एक्सप्लोरर

आगरा: 2022 के आखिरी तक दौड़ने लगेगी मेट्रो, जल्द मुख्यमंत्री रख सकते हैं मेट्रो की आधारशिला

आगरा वासी भी मेट्रो के सफर का आनंद ले सकेंगे. यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने शनिवार को शहर का दौरा किया और मेट्रो परियोजना को लेकर सरकार की योजना बताई.

आगरा. ताजनगरी आगरा में विकास के पंख लगने वाले हैं. दिसंबर 2022 तक आगरा में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी. केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में दावा किया.

2025 तक 32 किलोमीटर ट्रैक पर पूरा हो जाएगा काम

केंद्रीय सचिव ने कहा कि दिसंबर 2022 तक आगरा में 6 से 7 किमी के टुकड़े में मेट्रो दौड़ने लगेगी. कुल 32 किमी ट्रैक पर 2025 तक काम पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि तीन स्टेशन बसई, फतेहाबाद रोड और ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन निर्माण के टेंडर हो गए हैं.

'मेट्रो न्यू' का कॉन्सेप्ट

केंद्र सचिव ने कहा मेट्रो बनने से ना केवल ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि शहर का ही ट्रांसफॉरमेशन हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि मेट्रो, मेट्रो लाइट के बाद अब केंद्र सरकार "मेट्रो न्यू" का कॉन्सेप्ट शुरू करने जा रही है. मेट्रो न्यू में 60 करोड़ प्रति किमी लागत आएगी. "मेट्रो न्यू" ट्रेनें छोटे कस्बों और ग्रमीण क्षेत्रों को जोड़ेगी. इस कंसेप्ट पर तेजी से काम चल रहा है.

पीएसी ग्राउंड का मुआयना

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के बाद दुर्गा शंकर मिश्रा ने पीएसी ग्राउंड की उस जगह का भी मुआयना किया जिसे आगरा मेट्रो के लिए अधिग्रहित किया गया है और उन्होंने पीएसी के अधिकारियों के साथ उन अडचनों को भी दूर करने का रास्ता निकाला जो अभी तक अनसुलझी बनी हुए थीं.

दुर्गा शंकर मिश्रा से फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चौहान ने भी मुलाकात की और उन्होंने ग्रामीण इलाकों में नगरीय निकायों के सीवर समस्या दूर करने के लिए उनसे पहल करने की गुजारिश की इसको लेकर भी दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि हम इस बात पर विचार करेंगे.

ये भी पढ़ें.

समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगी अन्नू टंडन, 2 नवंबर को औपचारिक रूप से सपा में होंगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget