एक्सप्लोरर

Watch: मेरठ में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती से सरेआम मारपीट, बैग छीनकर भागा आरोपी

Meerut News: मेरठ में एक युवती से छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने सरेआम उससे मारपीट की और बैग छीनकर भाग गया.

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रदेश कानून व्यवस्था को सुधारने का दावा करते हैं, बावजूद इसके कई प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन प्रदेश में लड़कियों और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाएं देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में मेरठ (Meerut) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरेआम एक लड़का युवती को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है. यही नहीं वो उसके साथ मारपीट भी करता है. इस दौरान लड़की सड़क पर गिर जाती है. 

आजादी के 77वें महापर्व से पहले मेरठ से ऐसी तस्वीरें सामने आईं है, जिसने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है. ये वीडियो 13 अगस्त का बताया जा रहा है. सीसीटीवी में कैद हुए इस वीडियो में रात के समय 8.46 मिनट का समय दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की बैग लिए हुए गली से गुजर रही है, उसके साथ ही एक नारंगी रंग की शर्ट पहने हुए एक युवक चलता हुआ दिखाई देता है, वो रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करता है और उसे रोकने की कोशिश करता है. 

विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट

लड़की जब छेड़छाड़ का विरोध करती है तो वो उसे थप्पड़ मार देता है और फिर आगे बढ़ने लगता है. इस बीच आरोपी युवक एक बार फिर पीछे मुड़ता है और लड़की के साथ मारपीट शुरू कर देता है. जिसके बाद लड़की नीचे गिर जाती है तो वो उसका बैग छीनकर आगे भागने लगता है और भागते हुए उसका बैग पीछे फेंककर चला जाता है. हालांकि इस दौरान गली में कोई दूसरा शख्स नहीं दिखाई देता. सभी लोगों के दरवाजे बंद रहते हैं. 

ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से प्रदेश का कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावे खोखले दिखाई दे रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात तो करते हैं लेकिन उसका असर धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है. 

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा, कहा- 'देश विकास में हर नागरिक दे योगदान' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget