एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा, कहा- 'देश विकास में हर नागरिक दे योगदान'

India Independence Day 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक नए भारत का दर्शन हम सबको हो रहा है, जिसकी प्रगति और समृद्धि आज हम सबको गौरवान्वित किया है.

Independence Day 2023 Special: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर तिरंगा झंडा फहराया और तमाम प्रदेश वासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि आज का दिन हम सबको संकल्प से जोड़ता है जो  हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था वहीं संकल्प आज हम सबका होना चाहिए. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया, इसके बाद राष्ट्रगान किया गया. इस दौरान सीएम ने स्वाधीनता दिवस की प्रदेश वादियों का बधाई दी. उन्होंने कहा कि अमृतकाल की बेला में देश की आजादी का ये महोत्सव हम सभी के लिए एक नए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है. उन्होंने कहा कि एक नए भारत का दर्शन हम सबको करा रहा है, जिसकी प्रगति और समृद्धि के साथ जुड़ते हुए हर प्रदेशवासी अपने आप को गौरव का अनुभूति कर रहा है. 

भारत बनेगा विश्व गुरू के रूप में होगा स्थापित

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि भारत माता के सभी अमर सपूतों को जिन्होंने देश की आजादी के लिए और स्वतंत्र भारत में देश की सीमा को सुरक्षित करते हुए या देश में कानून व्यवस्था बनाने के लिए शहीद हुए उन्हें नमन करता हूं. आज का दिन हम सबको एक संकल्प से जोड़ता है जो हमारे देश के सेनानियों ने देखा था. वहीं हम सबका संकल्प होना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि हमारा देश दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ेगा. भारत एक बार फिर विश्व गुरू के रूप में स्थापित होगा.

गुलामी चिन्हों को समाप्त करेंगे

सीएम योगी ने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा, हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को सपने को साकार कर सके, उन संकल्पों के साथ खुद जोड़ सके इसलिए पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम का एलान किया था. उस समय पीएम मोदी ने देशवासियों को उस संकल्प से जोड़ा था कि हम सभी विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करेंगे. गुलामी के चिन्हों को समाप्त करेंगे. अपनी एकता और एकीकरण पर विश्वास करते हुए कार्य करेंगे.

सीएम योगी ने कहा कि हमारा ये दायित्व बनता है कि हम अपने देश को एक विकसित भारत में समाहित करने के संकल्प के साथ जुड़े. इसके साथ ही 2047 में हम भी कह सकते हैं कि हमनें देश के देश के आजादी के उत्सव को 1947 में तो नहीं देखा लेकिन शताब्दी वर्ष में हम भी जुड़े थे. 

Varanasi News: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जलवा! UP में पर्यटकों की पहली पसंद, जानें आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget