एक्सप्लोरर

रामलला के लिए मेरठ की मुस्लिम बहनों ने 10 दिन में तैयार की राखी, जानिए क्या खास है इसमें

शाहीन परवेज का कहना है कि उन्हें श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर दिल से खुशी है और उन्होंने ये राखी दिल के तारों से पिरोई है. राखी बनाने वाली इन मुस्लिम महिलाओं ने भारत माता का जयकारा भी लगाया.

उत्तर प्रदेश: मेरठ की मुस्लिम बहनें अयोध्या के रामलला के लिए अपने हाथों से तैयार की गईं राखियां भेजेंगी. राखी भेजने वाली शाहीन परवेज का कहना है कि रामलला किसी एक समुदाय या धर्म के नहीं बल्कि 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों के दिल में बसते हैं, जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने आस्था जताई, उसी तरह अब उनके मंदिर निर्माण में मुस्लिम समाज भी जुटा हुआ है.

शाहीन परवेज कुछ महिलाओं के साथ मिलकर पिछले 10 दिनों से रामलला के लिए राखी तैयार कर रही हैं, जो आज तैयार हो गई हैं. शाहीन परवेज तो खुद अपने हाथों से रामलला को राखी बांधना चाहती थीं, लेकिन कोरोना काल के चलते वो नहीं जा पा रहीं इसलिए राखी कुरियर के जरिए भेज रही हैं.

शाहीन परवेज का मानना है कि मर्यादा पुरषोत्तम राम सबके हैं, चाहे वो मुस्लिम हो या किसी और मजहब का और इस देश की पहचान भी श्री राम से है. बाबर या हुमायूं से नहीं. इस देश में राम राज आया है और सभी को इसे दिल से कबूल करना चाहिए.

राम नाम से सजी हुई राखियों को मेरठ की शाहीन परवेज, रेशमा, नीलम, शबनम, फरहीन और फरजाना ने मिलकर बनाई है. इस अनूठी राखी में हर दिशा में राम नाम ही लिखा हुआ है. बीच में एक मोरपंख बना हुआ है. राखी के उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम हिस्से में बस एक ही नाम लिखा है, राम. इन महिलाओं का कहना है कि इस राखी को आस्था के साथ बनाया गया है.

रामलला के लिए मेरठ की मुस्लिम बहनों ने 10 दिन में तैयार की राखी, जानिए क्या खास है इसमें

इन महिलाओं का कहना है कि पांच अगस्त को श्री राम मंदिर निर्माण की नींव रखी जानी है. इसलिए उन्होंने ये राखी अपने रामलला के लिए तैयार की है. मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि पांच सौ साल बाद राम मंदिर का भव्य निर्माण होने जा रहा है. रामलला को टेंट से मुक्ति मिली है.

इन मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए कसम ख़ुदा की खाएंगे मंदिर श्रीराम जन्म स्थान पर बनवाएंगे का नारा भी लगाया था. महिलाओं का कहना है कि उपरवाले ने उनकी दुआ कबूल कर ली है.

शाहीन परवेज का कहना है कि उन्हें श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर दिल से खुशी है और उन्होंने ये राखी दिल के तारों से पिरोई है. राखी बनाने वाली इन मुस्लिम महिलाओं ने भारत माता का जयकारा भी लगाया.

ये भी पढ़ें: विजय दिवसः पाकिस्तान की तरह LAC पर धोखाधड़ी की कोशिश कर रहा चीन, लेकिन दोनों दुश्मनों से भिड़ने को तैयार सेना  क्या कांग्रेस में पीढ़ी के टकराव के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट ने की बगावत? 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget