एक्सप्लोरर

मेरठ: फैक्ट्री में घुसकर हत्या के आरोपी की गोलियों से भूनकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलियां चली, मची भगदड़, दहशत का माहौल

सुमित हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने रेकी की. सुमित गांव में ही लोअर टीशर्ट बनाने की फैक्ट्री में काम करता था. शाम के वक्त वो जैसे ही फैक्ट्री में पहुंचा तो पीछे से तीन बदमाश भी पहुंच गए.

Crime News: मेरठ में लोअर की फैक्ट्री में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर डाली. बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे, इससे भगदड़ मच गई. घटना को अंजाम देकर बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है. घटना को तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है.

मेरठ के भावनपुर थाना इलाके के मानपुर गांव में 2019 में धीरू की हत्या हो गई थी, जिसकी हत्या के आरोप में सुमित उर्फ रिंकू जेल गया था. बताया जा रहा है कि  सोमवार को कोर्ट में तारीख थी तो सुमित और धीरू के परिवार के बीच कहासुनी हो गई थी. आरोप लगाया जा रहा है कि धीरू के परिवार के लोगों ने ही हत्या का बदला लेने के लिए सुमित की हत्या कर डाली है. फिलहाल सुमित के परिजनों ने धीरू के परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. सुमित के पिता ने बताया कि सुमित फरवरी 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आया था.

फैक्ट्री में पहुंच गए हथियारबंद बदमाश
सुमित हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने रेकी भी की थी. सुमित गांव में ही लोअर टीशर्ट बनाने की फैक्ट्री में काम करता था. शाम के वक्त वो जैसे ही फैक्ट्री में पहुंचा तो पीछे से तीन बदमाश भी पहुंच गए. बदमाश फैक्ट्री में दाखिल हुए और फिर सुमित को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी. तीनों ने मुंह  पर कपड़े बांध रखे थे. सुमित ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहा. बदमाश उसे मारने के इरादे से ही आए थे इसलिए एक नहीं कई गोलियां चलाई. सुमित के सिर और पेट में भी कई गोलियां लगने की बात सामने आ रही है. बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए.

UP News: CM योगी का निर्देश, दुर्गा पूजा कमेटी थाना से संपर्क करें, किसी की आस्था आहत करने वाला काम न हो

अंदेशा था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी
मानपुर गांव के रहने वाले सुमित को अंदेशा था कि उसकी हत्या हो सकती है. उसने अपने परिजनों को भी ये बात बताई थी. सुमित के पिता राजेश ने बताया कि उसके बेटे को मरने की कई बार प्लानिंग हुई थी, लेकिन किस्मत ने साथ दे दिया, लेकिन इस बार किस्मत से साथ नहीं दिया. बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करके चले गए. सुमित के पिता ने धीरू के परिवार के कई लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया है. उनका कहना है सुमित की हत्या करने की लगातार धमकी दे रहे थे.

मेरठ के भावनपुर थाना इलाके के मानपुर गांव में हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि 2019 में हुई हत्या तो इस हत्याकांड की वजह नहीं है इस बिंदु पर जांच कर रहे हैं, पुरानी रंजिश भी वजह हो सकती है. परिवार के लोगों की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज करा दिया है और टीम भी गठित कर दी गई है. गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget