एक्सप्लोरर

UP News: CM योगी का निर्देश, दुर्गा पूजा कमेटी थाना से संपर्क करें, किसी की आस्था आहत करने वाला काम न हो

पंडाल बनाते समय यातायात की सुगमता का पूरा ध्यान रखा जाए. प्रतिमा की ऊंचाई एक सीमा से अधिक ना हो. सुनिश्चित करें कि उनके परिसर में ऐसा कोई कार्य नहीं होगा, जिससे किसी अन्य की आस्था आहत हो.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. ताकि कहीं भी किसी भी आयोजन में कोई बाधा न उत्पन्न हो. मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकार‍ियों व पुलिस कप्तानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने त्योहारी माहौल में जिला स्तर पर बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी जिले विगत वर्षों में त्योहारों के समय प्रदेश में घटी हर छोटी-बड़ी घटना का आंकलन करें और ऐसी व्यवस्था बनाएं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र‍ि से छठ तक त्योहारी माहौल में कहीं भी अप्रिय घटना ना घटे. उल्लास और उमंग का यह समय शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में बीते, इसके लिए सिपाही से लेकर चौकी, थाना, जिला, रेंज, ज़ोन, मंडल में तैनात हर अधिकारी को प्रयास करना होगा.

सीएम योगी ने त्योहारों के सीजन में प्रदेश में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए. अगले दो दिनों में सभी दुर्गा पूजा कमेटियों से थाना, सर्किल और जनपद स्तर पर संवाद कर लिया जाए. कहीं भी सड़क खोद कर पंडाल ना बनाया जाए. पंडाल बनाते समय यातायात की सुगमता का पूरा ध्यान रखा जाए. प्रतिमा की ऊंचाई एक सीमा से अधिक ना हो. कमेटियों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करें कि उनके परिसर में ऐसा कोई कार्य नहीं होगा, जिससे किसी अन्य की आस्था आहत हो. कमेटी द्वारा पंडाल व आस-पास साफ-सफाई का माहौल बना कर रखना होगा.

प्रतिमा विसर्जन का रूट पहले से स्पष्ट होना चाहिए. यह सुनिश्चित कर लें कि प्रतिमा विसर्जन रूट पर कहीं हाईटेंशन लाइन ना हो. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. पंडालों में फायर सेफ्टी के संबंध में आवश्यक प्रबंध होने चाहिए. सिपाही से लेकर हल्का इंचार्ज और पुलिस कप्तान सहित हर अधिकारी सड़क पर उतरे. त्योहार के दिनों में कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में पुलिस को अलर्ट रहना होगा. आम आदमी को उसकी सुनिश्चित सुरक्षा के लिए पूरा भरोसा दिलाना होगा.

शारदीय नवरात्र के समय यद्यपि सभी देवी स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. इसका ध्यान रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए. मीर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी मंदिर, वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर और बलरामपुर में मां पाटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत बेहतर प्रबंध होने चाहिए. प्रत्येक मंदिर परिसर में साफ-सफाई होनी चाहिए. 

पर्व-त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं. परिवहन निगम को ग्रामीण रूट पर बसों को बढ़ाने की आवश्यकता है. यह सुनिश्चित कराएं की पुलिस हो या बस ड्राइवर/कंडक्टर, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. डग्गामार, खस्ताहाल बसों का उपयोग नहीं होना चाहिए. नगरीय क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस सेवा को बढ़ाना होगा.

दीपावली के अवसर पर 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के सभी लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. इसके संबंध में समय से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं. प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाना चाहिए.

Meerut News: रिटायर्ड बैंक कर्मी से 1 करोड़ 74 लाख की ठगी का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी

हाल के दिनों में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर, पत्थर रखने जैसी सूचनाएं मिली हैं. इसमें रेल यातायात को बाधित करने और रेल दुर्घटना की साजिश की आशंका है. कुछ स्थानों पर ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं भी देखने को मिली हैं. रेलवे के साथ मिलकर इंटेलिजेंस को बेहतर बनाएं. हमें अपने ग्राम चौकीदारों के तंत्र को और सक्रिय करना होगा.

खुले में मांस की बिक्री अथवा अवैध स्लाटर हाउस का संचालन कहीं भी ना हो. इस पर यथोचित कड़ाई की जाए. धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस-मदिरा की दुकानें न हों. मदिरा की दुकानें तय अवधि में ही खुलें. अवैध/जहरीली शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखें. सभी अस्पतालों में 24×7 चिकित्सकों की उपलब्धता हो. इमरजेंसी में उपयोगी दवाओं की कमी ना हो. खानपान की चीजों में मिलावट के खिलाफ सघन अभियान जारी रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget