एक्सप्लोरर

Bankey Bihari Temple: बांके बिहारी का मंदिर खुलने का समय बदला , जानें- अब कितने बजे से शुरू होंगे दर्शन

Bankey Bihari Timings: बांके बिहारी के दर्शन के लिए रोजाना हजारों भक्तों का जमावड़ा लगता है. गोवर्धन पूजा के बाद से ही मंदिर के पट खोले जाने का समय बदल रहा है इसलिए दर्शन पर जाने से पहले पढ़ें यह खबर.

Bankey Bihari Mandir: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का समय 27 अक्टूबर से बदला जा रहा है. अब मंदर दोपहर 1.00 बजे बंद हो जाएगा और शाम 4.30 बजे दोबारा खुलेगा. सुबह पट खुलने के समय में भी बदलाव हुआ है. मंदिर के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी है कि अब राजभोग सेवा के लिए मंदिर के कपाट दोपहर 1.00 बजे तक बंद हो जाएंगे. वहीं, सुबह की पाली में मंदिर 08.45 पर खुलेगा और दोपहर में 1.00 बजे तक भगवान को भोग लगाया जाएगा. इसके बाद दोपहर के सत्र में, संक्षिप्त अंतराल के बाद शाम 4.30 से 8.30 बजे तक खुलेगा.

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शहर में बुधवार को होने वाली गोवर्धन पूजा के लिए मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिशन ने कहा, "कई लाख तीर्थयात्रियों के गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की संभावना है. दान घाटी मंदिर में 'दर्शन' के लिए एकतरफा व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा." इसलिए प्रमुख मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुख्य मंदिरों में तैनात किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat: गोवर्धन पूजा और भाई दूज एक ही दिन पर, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
आपको  बता दें, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होने वाली गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जा रही है. इसके लिए सुबह 06.29 से 08:43 तक शुभ मुहूर्त बताया गया है. क्योंकि प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर, शाम 4.18 पर प्रारम्भ होकर 26 अक्टूबर दोपहर 2.42 पर समाप्त हो रही है. 

गोवर्धन पूजा पर लाखों की तादाद में भक्त बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व है. इसके लिए श्रद्धालु घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं और भगवान की पूजा करते हैं. गोवर्धन के चित्र के पास दीपक जलाया जाता है और विधि-विधान से पूजन होता है. माना जाता है कि इस दिन जिसने भी गोवर्धन भगवान की पूजा की, उसपर पूरे साल श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बना रहता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget