एक्सप्लोरर

Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat: गोवर्धन पूजा और भाई दूज एक ही दिन पर, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Bhai Dooj 2022: कई त्योहारों की तरह भाई दूज का पर्व भी दो दिन में बंट गया है. हालांकि, पंचांग के अनुसार, 26 अक्टूबर की दोपहर में ही भाई के तिलक और पूजन का शुभ मुहूर्त है. जानें पूजा विधि भी.

Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में हर वर्ष दीपावली पर्व के 2 दिन बाद भाई दूज मनाई जाती है. सूर्य ग्रहण के कारण तिथियां आगे बढ़ गई हैं, लेकिन भाई दूज का त्योहार 26 अक्टूबर, बुधवार को ही मनाया जा रहा है. ऐसे में गोवर्धन पूजा और भाई दूज एक ही दिन पड़ रहे हैं. पंचांग के मुताबिक, द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर की दोपहर 02.42 पर शुरू हो रही है और 27 अक्टूबर की दोपहर 12.45 पर समाप्त हो रही है. 

आपको बता दें, भाई दूज को भतरु द्वितीया या भाऊ बीज भी कहा जाता है. इस दिन भाइयों को घर पर आमंत्रित कर बहनें उनका तिलक करती हैं और भोज कराती हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार भाई दूज पर सर्वार्थ सिद्धि समेत तीन शुभ योग बने हैं. जानते हैं शुभ मुहूर्त-

बताया जा रहा है कि दोपहर 1.18 से लेकर 3.33 तक बहनें अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं. भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 15 मिनट तक चलेगा. इस दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें आप जो भी कार्य करेंगे, वह सफल होता है. ये योग 27 अक्टूबर की दोपहर 12.11 से लेकर 28 अक्टूबर की सुबह 6.30 तक रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2022 Shubh Muhurt: केवल 2 घंटे 14 मिनट है गोवर्धन पूजा अवधि, जानें समय, विधि और पौराणिक कथा

जानें भाई दूज का महत्व
पौराणिक कथाएं कहती हैं कि बहन यमुना के ​निवेदन पर यमराज उनके घर पहुंचे थे. वह दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ही थी. भाई यमराज को देखकर यमुना अत्यंत खुश हो गई थीं. स्वागत सत्कार और भोजन से प्रसन्न यमराज ने अपनी बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा. इसपर यमुना ने उनसे वादा लिया कि वह हर साल घर आएंगे. यम ने बहन को यह वरदान दे दिया.

इसलिए इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाता है और तिलक लगवाकर भोजन ग्रहण करता है, उसे यमराज के भय से मुक्ति मिलती है. माना जाता है कि उसकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होगी. 

भाई दूज की पूजा विधि
इस दिन यमुना में स्नान करने का महत्व है. अगर ऐसा न कर सकें तो सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और फिर सूर्य को अर्घ्य दें.
भाई के लिए बहनें कई तरह के पकवान बनाती हैं और तिलक के लिए थाल तैयार करती हैं.
शुभ मुहूर्त में ही भाई की पूजा करनी चाहिए. भाई को एक चौकी पर बिठाएं और उसका तिलक करें और अक्षत लगाएं. 
टीका करते समय इस मंत्र का उच्चारण करें- 'गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्‍ण को, गंगा-यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े.'

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget