एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर की घटना पर मायावती ने की संसद में सार्थक चर्चा की मांग, कहा- 'इस मुद्दे पर न हो राजनीति'

Manipur Violence Video: बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर की घटना पर हो रही राजनीति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ये घटना दिल दहला देने वाली है. इस पर संसद में सार्थक चर्चा होनी चाहिए.

Mayawati On Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार और हैवानियत को बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बेहद शर्मनाक बताया है. वहीं इस घटना को लेकर हो रही राजनीति पर भी चिंता जताई है. बसपा सुप्रीमो (BSP) ने कहा कि मणिपुर की घटना दिल दहला देने वाली है. आरोपियो को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं फिर से न हो सके. वहीं उन्होंने इस मुद्दे पर संसद में सार्थक चर्चा की भी मांग की. उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद गंभीर है इस पर संसद में सार्थक चर्चा होनी चाहिए. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मणिपुर में भीड़ ने जो महिलाओं के साथ किया वो दिल दहला देने वाला है. इस घटना के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने घटना पर हो रही राजनीति पर भी चिंता जताई और कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर संसद में सार्थक चर्चा हो. मायावती ने कहा, 'मणिपुर में महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा जो दरिन्दगी की गई वह अत्यन्त ही दुःखद, शर्मनाक तथा दिल को दहलाने वाली घटना है.. राज्य व केन्द्र की सरकार को भी ऐसे आपराधिक तत्वों को इतनी सख़्त सज़ा दिलवानी चाहिए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध की आगे कहीं भी पुनरावृत्ति ना हो सके.'

संसद में हो सार्थक चर्चा

मायावती ने आगे कहा, 'लेकिन इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह भी अनुचित एवं चिन्तनीय.. संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए... जबकि इस घटना का माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद संज्ञान लिया है जिसे दबाया नहीं जा सकता है... अर्थात् मणिपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सभी को गंभीर होना जरूरी..'

आपको बता दें कि मणिपुर की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, वायरल वीडियो 4 मई का है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनकी परेड कराई जा रही है, यही नहीं इस दौरान उनके साथ बर्बर तरीके से अभद्रता की जाती है और फिर गैंगरेप किया गया. इस घटना ने पूरे देश को झकझौर दिया है. पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक खुयरूम हेरादास भी है, गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर जला दिया है. 

ये भी पढ़ें- UP Cabinet Expansion: अगस्त के पहले सप्ताह में होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, क्या ओपी राजभर और दारा सिंह बनेंगे मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget