एक्सप्लोरर

नोएडा: एकतरफा प्यार में युवक ने किया प्रेमिका पर हमला, हालत गंभीर

थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि नया गांव में किराए के मकान में रहने वाला शिवनाथ एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा.

नोएडा. थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव के पास एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती पर चाकू से हमला कर दिया. युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी.

एकतरफा प्यार में किया हमला थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि नया गांव में किराए के मकान में रहने वाला शिवनाथ एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा. उन्होंने बताया कि युवक ने कई बार युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया. उन्होंने बताया कि वह युवती का पीछा करता था लेकिन युवती ने इससे परेशान होकर उसे फटकार लगाई.

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे नाराज होकर आरोपी दादरी रहने चला गया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब युवती काम करने के लिए अपने कारखाने के लिए निकली तो युवक ऑटो रिक्शा में सवार होकर आया और चाकू से युवती की गर्दन पर वार करके फरार हो गया.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि युवती की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि मौके से फरार आरोपी शिवनाथ को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:

मायावती का आरोप- 'लव जिहाद' कानून के नाम पर हो रहा पुलिस राज का अनुचित प्रयोग

Farmers Protest: बागपत के किसान की यूपी गेट पर मौत, पहले दिन से धरने में शामिल था गलतान सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget