एक्सप्लोरर

रायबरेली: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

रायबरेली में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. वहींं, परिजनों ने मांग की है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाये.

रायबरेली. रायबरेली जिले की लालगंज पुलिस अपने कारनामों की वजह से आये दिन सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार मामला गंभीर है. पुलिस अभिरक्षा में एक युवक की पिटाई के बाद मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से पुलिस अभिरक्षा में ही युवक की मौत हुई है. मृतक को उसके भाई के साथ पुलिस 26 अगस्त को उसके घर से उठा लाई थी. वहीं, मौत की खबर के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने न सिर्फ थाने का घेराव किया बल्कि सड़क जाम कर दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की माग करने लगे. मामला बढ़ता देख कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की.

मोहित की हिरासत में मौत

जानकारी के अनुसार रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा कला गांव के पूरे बैजू गांव निवासी मोहित व उसके भाई सोनू को पुलिस 26 अगस्त की रात घर से ले गई थी. हवालात में पुलिस ने मोहित की जमकर पिटाई की. वहीं, सोनू को 28 अगस्त को छोड़ दिया और मोहित को अपनी हिरासत में रखा. इसी दौरान शनिवार को मोहित की तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों ने सड़क जाम की

मोहित की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और उसके परिजनों ने पुलिस की पिटाई की वजह से उसकी मौत होने का आरोप लगाया है, साथ ही नाराज परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने घंटों रोड जामकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे. वहीं, जैसे ही अंधेरा हुआ पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की.

वहीं, गुस्साये एक लगभग सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर भी हंगामा किया मामले को बढ़ता देख कई थानों की फोर्स मौके पर लगा दी गई, फिलहाल अभी तक कोई भी पुलिस के आला अधिकारी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं.

पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कह रहे हैं और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

बागपत में ऑपरेशन क्लीन, पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget