एक्सप्लोरर

बागपत में ऑपरेशन क्लीन, पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी फरार

यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन जारी है. रविवार को इसके तहत बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत हो गई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा साथी इसका फरार हो गया.

बागपत. बागपत में ऑपरेशन क्लीन जारी है. रविवार देर शाम भी बागपत के दोघट टीकरी पुलिस चौकी के पास गांगनौली-टीकरी मार्ग पर बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फायरिंग करता हुआ फरार हो गया. घायल बदमाश प्रवीण गांगनौली को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस को प्रवीण के पास से लूटी गई दोनाली बंदूक मिली. प्रवीण कुख्यात बदमाश रहे प्रमोद गांगनौली का भाई है. कई साल पहले प्रमोद की हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना ने हत्या कर दी थी.

दोघट क्षेत्र में पुलिस टीकरी-गांगनौली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी. टीकरी पुलिस चौकी के पास गांगनौली की ओर से बाइक पर नकाबपोश दो युवक आते दिखाई दिये. जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया. बाइक पर बैठे युवक ने पुलिस पर फायर कर दिए, जिसमें एसओ बाल बाल बचे. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा फायरिंग करता हुआ फरार हो गया.

पुलिस ने बताया कि घायल प्रवीण राठी गांगनौली गांव का रहने वाला है जो एक लाख के इनामी बदमाश रहे प्रमोद गांगनौली का भाई है. प्रवीण के दाएं पैर में गोली लगी है. प्रवीण के खिलाफ लूट और हत्या आदि के पांच मुकदमे दर्ज हैं. प्रवीण के पास से दोनाली बंदूक मिली है, जो लाइसेंसी है और कहीं से लूटी गई है. प्रवीण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. गौरतलब है कि कई साल पहले प्रमोद गांगनौली की हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोप हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर लगा था. कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर कई माह पहले परमवीर तुगाना की भी हत्या कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें.

यूपी के 16 जिलों में करीब 700 गांव बाढ़ से प्रभावित, अन्य इलाकों से 299 गांवों का कटा संपर्क

बरेली: कोरोना पॉजिटिव सपा नेता ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget