एक्सप्लोरर

मैनपुरी: पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा, शादी के लिए न कहने पर मामा भांजे ने दिया था वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए मामा भांजे को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों महिला पर शादी का दबाव बना रहे थे. महिला के न कहने पर दोनों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र में कुछ दिनों पहले मिले नरमुंड के मामले का सर्विलांस और स्वाट टीम ने खुलासा कर दिया है. मामले में 25 हजार के इनामी बदमाश के अलावा एक अन्य बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है. थाना किशनी क्षेत्र के बरुआ गांव में 9 अक्टूबर को एक नरमुंड मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इस मामले का खुलासा करने के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम समेत पांच टीमों का गठन किया था. सर्विलांस टीम के तेज तर्रार प्रभारी जोगिंदर सिंह और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए साथ स्वाट टीम को लेकर इस केस का खुलासा कर दिया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार सर्विलांस और स्वाट टीम ने मामले का खुलासा करते हुए सर्वेश कुमार पुत्र रामसनेही निवासी बरुआ नदी थाना किशनी और संतोष कुमार पुत्र साहब सिंह निवासी नगला परसादी थाना बिधूना जिला औरैया को मुखबिर की सूचना पर उस समय गिरफ्तार किया जब वो खेतों में बनी झोपड़ी में छुपे बैठे थे. जैसे ही पुलिस ने यहां छापेमारी की वैसे ही दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. चारों तरफ से घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

दूर की चाची लगती थी महिला पूछताछ में सर्वेश कुमार ने बताया है की जो कंकाल मिला है वो पूती देवी पत्नी स्वर्गीय जलसाराम निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर थाना भरथना जिला इटावा का है. सर्वेश ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया है कि पूती देवी उसकी दूर की चाची लगती थी और उसका पति करीब 6 वर्ष पहले मर चुका था. अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने के मकसद से 3 वर्ष से वो भरथना में रह रही थी. ये बात उसे पता थी कि वो गरीब है उसे पैसा और मकान की जरूरत है. साथ ही उसके मामा संतोष यादव की भी पत्नी 3 वर्ष पहले मर चुकी थी.

महिला को दिया झांसा पूती देवी से संतोष की शादी कराने के उद्देश्य से उसने एक योजना बनाई इस योजना के तहत 20 सितंबर को सर्वेश और संतोष पुती देवी के पास गए और उसको आवास और नगद रुपए दिलाने का झांसा देकर उससे 4 हजार रपये, आधार कार्ड और फोटो लिए और साथ चलने को कहा. पूती देवी उनके साथ चली आई. सर्वेश और संतोष पूती देवी को लेकर बरुआ नदी पर आ गए. जब पूती देवी ने ये देखा तो वो भड़क गई उसने इस बात का विरोध किया कि उसे विकास भवन की कहकर यहां कहां लेकर आए हैं.

शादी करने का बनाया दबाव तब सर्वेश ने उससे संतोष से शादी करने का दबाव बनाया लेकिन पूती देवी ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिससे नाराज होकर दोनों ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके शव के कई टुकड़े किए और अलग-अलग जगह गाड़ दिए. लेकिन किसी तरह पूती देवी की खोपड़ी जमीन से ऊपर आ गई जो पुलिस के हाथ लग गई.

पुलिस अधीक्षक ने की सराहना पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए ये भी बताया है कि सर्वेश कुमार ने 5 मई के दिन अपनी वृद्ध मां को जलाकर मार दिया था इस मामले में सर्वेश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था. पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सराहना की है और दोनों हत्यारों को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 11 बैंक खाते सीज किये गये

बलियाः बीजेपी नेता की पार्टी में हुई फायरिंग, भोजपुरी गायक गोलू राजा हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget