एक्सप्लोरर

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 11 बैंक खाते सीज किये गये

बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर सरकार की कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में मंगलवार को माफिया डॉन अतीक के 11 बैंक खाते सीज कर दिये गये. इन बैंक खातों में तकरीबन 75 लाख रुपये जमा थे.

प्रयागराज. पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर योगी सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. अतीक और उसके करीबियों की डेढ़ दर्जन के करीब इमारतों पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उन्हें ज़मींदोज़ किये जाने के बाद प्रयागराज के सरकारी अमले ने अब बाहुबली के ग्यारह बैंक खातों को सीज करा दिया है. खातों को सीज़ करने की कार्यवाही आज औपचारिक तौर पर पूरी कर ली गई. जिन ग्यारह बैंक खातों को सीज कराकर उन्हें कुर्क किया गया है, उनमे सात प्रयागराज और दो -दो नई दिल्ली और यूपी के बलरामपुर जिले में हैं. इन बैंक खातों में तकरीबन पचहत्तर लाख रूपये जमा है.

ग्यारह बैंक खाते सीज

यह वो बैंक खाते हैं, जिनका डिटेल्स अतीक ने अपने चुनावी हलफनामे में दिया था. नई दिल्ली और लखनऊ के एक एक बैंक खातों के पहले से ही सीज़ होने की वजह से उन्हें कुर्क नहीं किया गया है. अतीक के जिन ग्यारह बैंक खातों को सीज किया गया है, उनसे अब पैसों का लेन देन नहीं हो सकेगा. प्रयागराज पुलिस ने बैंक खातों को कुर्क करने की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की है. प्रयागराज में जिन बैंकों में चल रहे खातों को सीज किया गया है, उनमे इंडियन बैंक, बैंक आफ बड़ोदा, स्टेट बैंक आफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं. पुलिस ने खातों को जब्त करने के लिए डीएम से परमीशन मांगी थी. डीएम ने परमीशन देते हुए तीस अक्टूबर तक कार्यवाही पूरी करने और रिपोर्ट करने को कहा था.

अतीक पर सरकार की कार्रवाई जारी

सरकारी अमला इससे पहले अतीक और उसके कई करीबियों की बिल्डिंग्स पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उन्हें सीज़ कर चुका है. बाहुबली अतीक इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद की जेल में बंद है. कई मामलों में अतीक को मिली जमानत भी निरस्त कराई जा चुकी है. बैंक खातों को सीज करने के लिए पुलिस ने बैंकों को डीएम के अनुमति पत्र के साथ चिट्ठी भी भेजी थी.

ये भी पढ़ें.

जब पीएम मोदी बोले- मुझे बनारस में कोई मोमोज नहीं खिलाता, स्ट्रीट वेंडर ने दिया ये दिलचस्प जवाब

उत्तराखंड: भाजपा में बढ़ती जा रही है रार, पार्टी की अंतर्कलह में सियासी फायदे की जमीन तैयार करने में जुटा विपक्ष

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget