एक्सप्लोरर

Mainpuri Police Encounter: लूट की प्लानिंग कर रहे बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mainpuri News मैनपुरी में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई जिसमें एक इनामी बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0  (Yogi Government 2.0)में भी पुलिस ताबड़तोड़ मुठभेड़ कर शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है और सलाखों के पीछे पहुंचा रही है. इसी कड़ी में मैनपुरी (Mainpuri) पुलिस ने भी मुठभेड़ कर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस एनकाउंटर के दौरान घायल हुए बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह 25 हजार रुपये का इनामी भी है. 
 
पुलिस और बदमाश के बीच दिन दहाड़े हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक जनपद मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के भदावर हाउस बिछिया रोड पर लूट की योजना बना रहे बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई. इस दौरान  बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर  फायरिंग हुई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया.  पुलिस ने फौरन घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बदमाशों की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है
 
वहीं पुलिस ने बताया कि  घायल बदमाश कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ 3 जिलों में मुकदमे दर्ज हैं और जनपद मैनपुरी में भी 3 थानों में 31 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं. उस पर 25000 रुपए का इनाम भी घोषित है. 


कैसे पकड़ा गया इनामी बदमाश
कोतवाली क्षेत्र के भदावर हाउस बिछिया रोड पर बाइक पर सवार दो बदमाश दिनदहाड़े लूट की योजना बना रहे थे जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा स्वाट टीम को मिली. इसके बाद स्वाट टीम ने पुलिस अधीक्षक को पूरी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्वाट टीम और  पुलिस बल ने सिविल ड्रेस में पहुंच कर बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार करना चाहा लेकिन बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से  स्वाट टीम का एक पुलिसकर्मी रवि कुमार  घायल हो गया. इसके बाग पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई और इसी बीच एक बदमाश की गोली लगने से घायल हो गया और वह बाइक से गिर गया. हालांकि घायल बदमाश का साथी भागने में कामयाब रहा.   वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को फौरन अपनी गिरफ्त ले लिया.
 
मुठभेड़ में घायल हुआ है बदमाश हिस्ट्रीशीटर 
पुलिस ने बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनुज कुमार  निवासी कैरावली थाना करहल जनपद मैनपुरी बताया. उसने यह भी बताया कि उसे यहां सुनील पुत्र रामवीर सिंह लूट करने के उद्देश्य से लेकर आया था. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है उसपर हत्या लूट और चोरी के 31 मुकदमे दर्ज है. इतना ही नहीं वह कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के तीन थानों से भी वांटेड चल रहा था उस पर 25000 का इनाम भी  घोषित था
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget