एक्सप्लोरर

Amethi Police News: अमेठी में महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिता ने जताई हत्या की आशंका

UP News: अमेठी में महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने शुक्रवार दोपहर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश स्थित अमेठी में मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने शुक्रवार दोपहर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मोहनगंज थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रश्मि यादव (33) ड्यूटी से दोपहर बाद अपने कमरे पर गई थीं और जब किसी काम से उनको फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि इसके बाद अग्निशमन केंद्र परिसर में आवंटित आवास पर जब पुलिसकर्मी भेजे गए तो दरवाजा बंद था और खिड़कियां भी बंद थीं.

थाना प्रभारी ने कहा कि इस बारे में पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई तो उनके आदेश पर वीडियोग्राफी करते हुए जब कमरे का ताला तोड़ा गया तो रश्मि का शव पंखे से लटका मिला. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, रश्मि के पिता मुन्ना लाल यादव ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने अमेठी में पत्रकारों से कहा कि उनकी बेटी ने तीन दिन पहले फोन कर कहा था कि उसका तबादला हो जाए तो ठीक है क्योंकि उसे थाने के ही कुछ लोगों की ओर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तबादले से खुश थी बेटी- मुन्ना लाल
मुन्ना लाल ने कहा कि कल जब उनकी बेटी का तबादला हो गया तो वह काफी खुश थी. उन्होंने कहा कि आज उनकी बात नहीं हुई, इसलिए आज क्या हुआ, इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. तहरीर दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि थाने का मामला है, इसलिए पुलिस खुद पता लगाए कि उनकी बेटी को थाने के किन लोगों से परेशानी थी. रश्मि लखनऊ की मूल निवासी थी.

अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि रश्मि यादव बहुत ही कर्मठ दारोगा थीं और अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहती थीं तथा उसकी मौत से वह खुद अचंभित हैं. सिंह ने कहा कि आज सुबह वह क्षेत्राधिकारी तिलोई के कार्यालय में बैठक में शामिल हुई थीं तथा वहां भी ऐसा कुछ नजर नहीं आया जिससे लगे कि वह परेशानी के दौर से गुजर रही हैं. उन्होंने कहा कि कमरे में रश्मि का शव लटका मिला और फॉरेंसिक एवं पुलिस टीम मौके पर जाँच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:

Bulandshahr News: बुलंदशहर में छात्राओं से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Loudspeaker Row: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नोएडा में 602 मंदिरों, 265 मस्जिदों को लाउडस्पीकर पर नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग
महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, स्थानीय लोग चिंतित
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, स्थानीय लोग चिंतित
UP में 125 DSP ट्रांसफर, इन जिलों को मिले नए अफसर, यहां सबसे ज्यादा हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
UP में 125 DSP ट्रांसफर, इन जिलों को मिले नए अफसर, यहां सबसे ज्यादा हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
नोएडा डीएम मेधा रूपम ने अदालत में मांगी बिना शर्त माफी, जानें- क्या है पूरा मामला?
नोएडा डीएम मेधा रूपम ने अदालत में मांगी बिना शर्त माफी, जानें- क्या है पूरा मामला?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget