एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी पर बोले ब्रजेश पाठक, 'मतदाता ले रहा करवट, तकदीर बदलने के लिए हो रहा चुनाव'

मैनपुरी में 5 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बीजेपी के स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी यहां एक जनसभा को संबोधित किया.

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak)  बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) के समर्थन में वोटों की अपील करने के लिए मैनपुरी की किशनी विधानसभा के कुसमरा पहुंचे. यहां सभा को संबोधित करते हुए पहले तो उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, इसके बाद कहा कि मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा का चुनाव पूरे देश में सुर्खियों में है. एक तरफ गुजरात में चुनाव चल रहा है दूसरी तरफ मैनपुरी, रामपुर और खतौली में भी चुनाव चल रहा है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव भले ही तीन सीटों पर हो रहा हो लेकिन देश में चर्चा सबसे अधिक मैनपुरी की है और मैनपुरी की चर्चा इसलिए कि मोदी जी के नेतृत्व में मैनपुरी का मतदाता करवट ले रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'सपा के शासनकाल को मैनपुरी के लोगों से बढ़िया कौन जानता होगा, पूरे प्रदेश में जिले-जिले छोटे सीएम बनकर लोग बैठे थे, जिनको लोग मिनी सीएम कहते थे. हमारे मैनपुरी के लोग भूले नहीं होंगे. हमारी घर की बहू-बेटियां शाम को निकलने से डरती थीं. कहती थीं कि सूर्यास्त के बाद हम घर से बाहर नहीं जाएंगे.'

मैनपुरी की तस्वीर बदलने के लिए हो रहा चुनाव - ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ' जब  2017 में योगी जी की सरकार बनी तो हमने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया और  20000 से अधिक मुकदमे इन लोगों के खिलाफ दर्ज किए. आज माफिया और गुंडे कहां गए ? आज बड़े-बड़े गुंडे माफिया गले में तख्ती डालकर घूमते हैं कि हम सब्जी बेच लेंगे लेकिन गुंडागर्दी नहीं करेंगे, दर्जनों गुंडे माफियाओं की गाड़ी पीछे चलती थी, काले शीशे, काली गाड़ियों और राइफलों की फौज रहती थी, आज माफियाओं की हालत आप लोगों ने देखी.' उन्होंने कहा कि हम भी मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते थे, सभी लोग सम्मान करते थे लेकिन मैनपुरी में जो 5 तारीख को चुनाव होने वाला है वह मैनपुरी की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने के लिए आया है. 

ये भी पढ़ें - 

Khatauli Bypoll: क्या खतौली में बीजेपी प्लान में फंस गया सपा गठबंधन? BJP के इस नेता ने बढ़ाई 'टेंशन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget