एक्सप्लोरर

महोबा में PM फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, इस कंपनी के जिला प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mahoba News: खरीफ 2024 के दौरान इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर आरोप है कि उसने महोबा के किसानों की भूमि का बीमा फर्जी तरीके से अन्य लोगों के नाम पर कर दिया. जांच के दौरान खुलासा हुआ.

उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत करोड़ों रुपये का फसल बीमा घोटाला सामने आया है. इस घोटाले में इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. किसानों की मेहनत और भरोसे के साथ खिलवाड़ करने वाले इस घोटाले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है, और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

दरअसल खरीफ 2024 के दौरान इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर आरोप है कि उसने महोबा के किसानों की भूमि का बीमा फर्जी तरीके से अन्य लोगों के नाम पर कर दिया. जांच में खुलासा हुआ कि जिले के किसानों की जमीन का बीमा अन्य जिलों के व्यक्तियों के नाम पर किया गया, और उनके नाम पर करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम उठाया गया.

जिन किसानों की फसलों का बीमा होना था, उन्हें न तो इसकी जानकारी दी गई और न ही कोई लाभ मिला. इस धोखाधड़ी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य को ही नष्ट कर दिया, जो प्राकृतिक आपदाओं और फसल नुकसान के समय किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी.

जांच ने खोली घोटाले की परतें

किसानों की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने महोबा की तीनों तहसीलों में जांच के लिए एक समिति गठित की.

जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए:

  • 41 फर्जी किसान पाए गए, जो महोबा के निवासी नहीं थे, बल्कि अन्य जिलों से थे.
  • इन फर्जी नामों पर करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम भुगतान किया गया.
  • किसानों का डाटा बिना सत्यापन के बीमा क्लेम स्वीकृत किए गए.

इस खुलासे ने जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के लिए मजबूर किया.

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप कृषि निदेशक राम सजीवन ने शहर कोतवाली में इफको-टोकियो के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 318(4) (धोखाधड़ी) समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया. कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है, और तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

किसानों का आक्रोश

उधर जय जवान जय किसान एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने इस घोटाले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. किसानों ने डाक बंगला से अम्बेडकर पार्क तक मार्च निकाला, जिसमें तहसील चौराहा, ग्रांट गंज, और उदल चौक शामिल थे. किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और भरोसे के साथ धोखा हुआ है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget