एक्सप्लोरर

Kedarnath News: महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, 25 अप्रैल को सुबह खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

Mahashivratri 2023: बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मेष लग्न में ग्रीष्म काल के लिए विधि-विधान से खोले जाएंगे, जो कि महाशिवरात्रि के मौके पर तय किया गया है.

Rudraprayag News: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ (Kedarnath) के कपाट खुलने की तारीख महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के अनुसार घोषित की गई. बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मेष लग्न में ग्रीष्म काल के लिए विधि-विधान से खोले जाएंगे, जबकि केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा 20 अप्रैल को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में सम्पन्न होगी और 21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी. इस बार भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में अतिरिक्त रात्रि प्रवास होगा.

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, विद्वान आचार्यों और हक-हक धारियों की मौजूदगी में घोषित तिथि के अनुसार 20 अप्रैल  को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा-अर्चना विधि विधान से संपन्न की जाएगी. लोक मान्यताओं के अनुसार भैरव पूजन के बाद भैरवनाथ केदारपुरी को रवाना हो जाते हैं. 

21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मन्दिर से भक्तों के जयकारों और आर्मी की बैण्ड धुनों के साथ कैलाश के लिए रवाना होगी और विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी.

25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट
22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गुप्तकाशी से रवाना होकर नाला, नारायणकोटी, मैखंडा यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी. 23 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली फाटा से रवाना होकर शेरसी, बड़ासू रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गौरीमाई मन्दिर गौरीकुंड पहुंचेगी और 24 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गौरीकुंड से रवाना होकर जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचकर भंडार गृह में विराजमान होगी.

 25 अप्रैल को 6 बजकर 20 मिनट पर मेष लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट विधि-विधान से जय शंकर जय केदार के उदघोष के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें. मंदिर समिति ने आगामी यात्रा सीजन वर्ष 2023 के लिए प्रधान पुजारियों को विभिन्न तीर्थ स्थलों में पूजा की जिम्मेदारी दे दी है. इस बार शिवलिंग को केदारनाथ धाम में प्रधान पुजारी की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि बागेश लिंग मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी होंगे और शशिधर लिंग विश्वनाथ मन्दिर, शिव शंकर लिंग ओंकारेश्वर मंदिर तथा टी गंगाधर लिंग को अतिरिक्त पुजारी की जिम्मेदारी दी गयी है.

वहीं दूसरी ओर गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी हुई है. विश्वनाथ मंदिर भगवान केदारनाथ मंदिर के जैसा ही है. यहां पर भगवान शंकर ने पांडवों को गुप्त दर्शन दिए थे, जिसके बाद से इस स्थान को गुप्तकाशी नाम से जाना जाता है. यहां पर भगवान विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या कई सपा नेता होंगे बीजेपी में शामिल? ओम प्रकाश राजभर के दावे पर भूपेंद्र चौधरी ने दिए संकेत 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget