एक्सप्लोरर

'स्कूल मत बंद करो’ वीडियो था स्क्रिप्टेड! महाराजगंज की घटना पर कार्रवाई, बीईओ को भी नोटिस

Maharajganj News:प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर भलुही के बाहर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बच्चियां स्कूल खोलने की गुहार लगाते हुए रो रही थीं. इस वीडियो में प्रधानाध्यापिका भी मौजूद थीं.

महाराजंज में बीते दिनों एक प्राइमरी स्कूल के बाहर बच्चों का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें बच्चे स्कूल न बंद करने की गुहार लगा रहे थे. अब प्रशासन ने इस मामले में प्रधानाचार्या को निलम्बित कर दिया है और बीईओ को नोटिस जारी कर दिया है. जांच में सामने आया कि स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों और अभिभावकों को बरगलाया था. वीडियो रुद्रपुर भलुही गांव का था.

बता दें कि सोमवार को प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर भलुही के बाहर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बच्चियां स्कूल खोलने की गुहार लगाते हुए रो रही थीं. इस वीडियो में प्रधानाध्यापिका भी मौजूद थीं. जांच में पाया गया कि यह वीडियो प्रायोजित था और इसका उद्देश्य शासन-प्रशासन की छवि को धूमिल करना था. बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को बरगलाकर उनके रोने का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया. इसके अलावा, स्कूल को समय पर न खोलने की शिकायत भी सामने आई.

जांच में सामने आईं गंभीर खामियां
बीएसए की जांच में विद्यालय की कार्यशैली में कई खामियां उजागर हुईं. प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर भलुही में छात्र नामांकन मात्र 32 था, और प्रधानाध्यापिका द्वारा नामांकन बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया. इसके अतिरिक्त, विद्यालय में आवश्यक पंजिकाएं जैसे कम्पोजिट ग्रांट, स्पोर्ट्स अनुदान, मध्याह्न भोजन, टीएलएम, बाल मेला, लर्निंग कॉर्नर, माता उन्मुखीकरण, प्रिंट रिच मैटेरियल, को-लोकेटेड स्टेशनरी, हमारा आंगन हमारे बच्चे, और वार्षिक उत्सव आदि उपलब्ध नहीं थीं. ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने भी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए.

मर्जर नीति पर स्थिति स्पष्ट
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर भलुही को मर्जर नीति के तहत किसी अन्य विद्यालय में स्थानांतरित नहीं किया गया है. स्कूल में पूर्व की भांति पठन-पाठन कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह प्रायोजित था, जिसका मकसद प्रशासन की छवि खराब करना था. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

विपक्ष ने साझा था निशाना

महाराजगंज के इस वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही तमाम विपक्षी दलों ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए योगी सरकार की स्कूल विलय नीति पर सवाल उठाए थे. स्कूल मर्जर का विरोध शिक्षक संगठन के सतह ग्रामीण भी कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget