एक्सप्लोरर

BJP नेता की मां की अस्थियां ट्रेन में हुईं चोरी! हरिद्वार जाते समय चोर को रंगे हाथ पकड़ा

Agra News: इंदौर के बीजेपी नेता अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे थे. आगरा के पास ट्रेन में एक चोर ने अस्थि कलश चुरा लिया. नेताजी के शोर मचाने पर यात्रियों ने चोर को पकड़कर GRP को सौंप दिया.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इंदौर के बीजेपी नेता अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे थे तभी रास्ते में ट्रेन में ही अस्थियों का कलश चोरी हो गया. जब आंख खुली तो सब हैरान हो गए. चलती ट्रेन में बीजेपी नेता ने शोर मचाया तो अन्य यात्रियों ने चोर को दबोच लिया और सबक सिखाया. जब ट्रेन आगरा पहुंची तो चोर को जीआरपी के हवाले कर दिया गया.

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय हलचल हुई जब ऋषिकेश एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची और एक चोर के होने सूचना मिली. इंदौर के रहने वाले बीजेपी नेता देवेंद्र ईनाणी की मां की अस्थियों का कलश ट्रेन में चोरी हो गया. बीजेपी नेता अपनी मां की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे.

चोर को किया GRP के हवाले 
आंख खुलने पर देवेंद्र ने शोर मचाया जिससे यात्रियों की मदद से चोर को रंगे हाथों दबोच लिया गया. रंगे हाथ पकड़े गए चोर को पहले तो पीटा गया. फिर जब ट्रेन कैंट स्टेशन पर पहुंची तो चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

परिवार के 8 लोगों के साथ थे बीजेपी नेता
इंदौर के बीजेपी नेता देवेंद्र ईनाणी ऋषिकेश एक्सप्रेस में अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ थे. 20 जुलाई की रात इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से वे ट्रेन में बैठे. सुबह करीब 4.00 बजे, मुरैना और आगरा कैंट स्टेशनों के बीच एक आदमी बगल वाले एस-4 से उनके एस-2 कोच में घुस आया और अस्थियों से भरा बैग ले जाने लगा. 

ईनाणी की नींद खुल गई और उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. नेता ने बताया कि बैग में उनकी मां और तीन अन्य रिश्तेदारों की अस्थियां थीं.

चोरी के और भी सामान टॉयलेट से बरामद
बीजेपी नेता की आवाज सुन अन्य यात्री भी इकट्ठा हो गए और आरोपी की पिटाई कर दी. तलाशी लेने पर उन्हें शौचालय में दो खाली पर्स मिले और एक यात्री को पता चला कि उसका मोबाइल फोन ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था. 

चोरी का आरोपी ग्वालियर का 
ग्वालियर निवासी बताए जा रहे आरोपी को आगरा कैंट स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया. पुलिस उसकी पहचान और पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है. बाकी लोगों ने तो अपनी यात्रा वापस शुरू कर दी, लेकिन जिस व्यक्ति का फोन चोरी हुआ था, वह आगरा कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रुक गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget