एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024:कंगना रनौत पर पोस्ट की वजह से सुप्रिया का टिकट कटा? आखिर क्या है इसके पीछे का समीकरण

कांग्रेस ने गुरुवार शाम को यूपी में पांच सीटों पर उम्मीदवार को घोषणा कर दी है.सुप्रिया श्रीनेत को टिकट नहीं मिलने पर ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी ने कंगना के ऊपर किए टिप्पणी के चलते यह निर्णय लिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गई है. वहीं पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रकिया भी पूरी हो गई है. उम्मीदवारों के लिस्ट आने का सिलसिला जारी है. कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी में अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. वहीं कांगेस ने पत्रकार से नेता बनी सुप्रिया श्रीनेत को इस बार टिकट नहीं दिया. उनकी जगह वीरेंन्द्र चौधरी को यहां से टिकट दिया गया है. सुप्रिया श्रीनेत ने 2019 में महराजगंज से लोकसभा चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना रनौत पर टिप्पणी करने से पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है. 

आपकों बता दे कि महराजगंज लोकसभा सीट से सुप्रिया श्रीनेत के पिता दो बार सांसद रह चुके है. उन्होंने यहां से 1989 और 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ा था. उन्हें यहां से जीत भी मिली थी. सुप्रिया श्रीनेत ने यहां से 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा था. यहां से भाजपा के उम्मीदवार पंकज चौधरी ने जीत हासिल की थी.  लेकिन इस बार सुप्रिया श्रीनेत को टिकट नहीं देने पर ऐसा कहा जा रहा था कि कंगना रनौत पर किए गए पोस्ट को लेकर पार्टी ने यह निर्णय लिया है. वहीं सुप्रिया श्रीनेत ने एक मीडिया चैनल बातचीत में इस बात का खंडन किया है. 

क्या बोली सुप्रिया श्रीनेत
महराजगंज से लोकसभा चुनाव में सुप्रिया श्रीनेत को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने अंग्रेजी समाचार चैनल NDTV से बातचीत में कहा कि वह सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है. पार्टी को उन्होंने ही चुनाव में नहीं उतारने को कहा था. उन्होंने अपने जगह एक उम्मीदवार का सुझाव भी दिया था. उन्होंने ये भी कहा जैसे ही मुझे पता चला कि मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी. जो भी लोग मुझे जानते है वे भी अच्छी तरह से जानते है कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती.

क्या है पोस्ट का पूरा मामला
सोमवार को सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से सुप्रिया श्रीनेत की तस्वीर और अपमानजनक कैप्शन के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया था. जिसके बाद से लगातार उन पर सवाल उठाए गए चुनाव आयोग ने पोस्ट को लेकर सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. सुप्रिया श्रीनेत ने तुरंत स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया अकाउंट तक कई लोगों की पुहंच है ,किसी ने यह अनुचित पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें: Pilibhit Lok Sabha Election: वरुण गांधी ने तोड़ी खामोशी, BJP से टिकट कटने के बाद कहा- 'यादों ने भावुक कर दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget