एक्सप्लोरर

'यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे', माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार का धमकी वाला Video Viral

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साले सद्दाम का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो वह प्रिजन वैन मैं बैठा हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में विवादित गाना सुनाई दे रहा है.

Atiq Ahmed News: प्रयागराज में मौत के घाट उतारे जा चुके माफिया अतीक के एक करीबी रिश्तेदार का विवादित और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. 14 सेकंड का यह रील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह रील वीडियो माफिया अतीक के साथ ही मौत के घाट उतारे गए उसके भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले सद्दाम का है. 

सद्दाम इन दिनों यूपी की बदायूं जेल में बंद है. 14 सेकंड का रील वीडियो कोर्ट में पेशी के दौरान का है. इसमें कुछ हिस्से में वह प्रिजन वैन मैं बैठा हुआ नजर आ रहा है. इसके अलावा कुछ वीडियो में वह किसी वकील के चैंबर में कागजों पर दस्तखत करता दिखाई दे रहा है. तो वहीं प्रिजन वैन से उतरने और कोर्ट में ले जाने की भी वीडियो क्लिप को भी वीडियो में लगाया गया है. 


यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे', माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार का धमकी वाला Video Viral

वीडियो में धमकी भरा गाना लगाया गया
वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा एक गाना भी लगा हुआ है. गाने के बोल हैं यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे. इस बोल के अलावा गीत की यह भी लाइनें है 'तू जिनके बल पर उछलेसे हम उनको भी मरवा देंगे.' आशंका है कि यह वीडियो इलाहाबाद जिला कोर्ट में पेशी के दौरान का है. वीडियो में बैकग्राउंड गाने के बोल 'यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे' को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

14 सेकंड का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है. यह रील वीडियो samad0016 अकाउंट से अपलोड किया गया है. वीडियो में मसल्स का प्रतीकात्मक स्टीकर भी लगाया गया है. माना जा रहा है कि यह वीडियो खौफ बरकरार रखने के मकसद से अपलोड किया गया है. सद्दाम के किसी करीबी पर ही वीडियो अपलोड करने का शक है.

अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम इन दिनों यूपी की बदायूं जेल में बंद है. पुलिस इस वायरल वीडियो की पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

लखनऊ रेप-हत्याकांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, अपहरण के बाद की थी महिला की हत्या

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget