एक्सप्लोरर

पैसे दोगुने का लालच देकर करोड़ों हड़पने वाला राहुल मिश्रा गिरफ्तार

लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देने और मारपीट के आरोपी राहुल मिश्रा को यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राहुल मिश्रा ने पोंजी कंपनी बनाकर सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये गबन कर लिए और बाद में लोगों से मारपीट भी की।

एबीपी गंगा, अयोध्या। लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देने और मारपीट के आरोपी राहुल मिश्रा को यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राहुल मिश्रा ने पोंजी कंपनी बनाकर सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये गबन कर लिए और बाद में लोगों से मारपीट भी की। मिश्रा को रामनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को राहुल मिश्रा की तीन अलग-अलग मामलों में तलाश थी। कंधारी बाजार इलाका में रहने वाले राहुल मिश्रा ने मां मीडिया हाउस के नाम पर कंपनी बनाई और कम समय में रकम दुगनी करने का लालच देकर लोगों से रकम उगाही शुरू कर दी।

लोगों में भरोसा जताने के लिए उसने कुछ समय तक लोगों का पैसा वापस किया। इसके बाद मिश्रा ने लोगों से और पैसे लिए और उन्हें खुद की बनाई तमाम कंपनियों और कारोबार में लगवाना शुरू कर दिया। कंपनी को चर्चा में लाने के लिए कभी डिजिटल एडवरटाइजिंग का व्यवसाय शुरू किया तो कभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट्स खोल दिया। किसी को कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा दिया तो किसी से नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूल की।

पैसे दोगुने का लालच देकर करोड़ों हड़पने वाला राहुल मिश्रा गिरफ्तार

फिर धीरे-धीरे लोगों को एहसास होने लगा तो रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। रकम वापस ना देनी पड़े इसके लिए मिश्रा ने किसी को चेक थमा दिया तो किसी को धमकी दे दी। जब कंपनी की ओर से दिए गए चेक डिसऑनर हो गए तो लोगों ने कंपनी के निदेशक समेत प्रमोटरों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। विवाद मारपीट और रकम वापस करने से इनकार के बाद पुलिस तक पहुंचा।

रेहरवा नारा के भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने 11 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मां मीडिया हाउस कंपनी के निदेशक राहुल मिश्रा ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर 37 लाख रुपये हड़प लिए हैं। साथ ही उनका दिया चेक भी डिफॉल्ट हो गया है। इतना ही नहीं शिकायत में मिश्रा पर गाली गलौज करने और मारपीट के आरोप भी लगे। कुछ ऐसी ही शिकायत विजय लक्ष्मी राय ने भी दर्ज कराई। उन्होंने भी ढाई लाख के गबन और मारपीट की शिकायत दी। इन शिकायतों के बाद से जिसके बाद से पुलिस को मिश्रा की तलाश थी।

पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले कंपनी के निदेशक राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget