एक्सप्लोरर

UP News: सिपाही ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली, पति को नाजायज रिश्ते का था शक

Lucknow News: लखनऊ के कृष्णा नगर में एक सिपाही ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

UP News: लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में एक परिवार में शुक्रवार रात को उस वक्त हड़कंप मच गया. जब अचानक से एक घर में दो बार गोली चलने की आवाज आई. परिवार वाले जब तक ऊपर छत पर जाते तब तक उन्हें अपने बेटी और दामाद का शव सामने दिखाई दिया. आनन फानन में परिवार जनों ने बेटी और दामाद को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

दरअसल पूरा मामला लखनऊ के कृष्णा नगर के हसनपुर का है. शुक्रवार रात कानपुर के बिठूर थाने में तैनात सिपाही सर्वेश रावत ने घर की पहली मंजिल पर अपनी लखनऊ के जीपीओ में तैनात क्लर्क पत्नी मीरा को कुर्सी पर बैठा कर गोली मार दी. परिवार जनों के मुताबिक बेटी और दामाद दोनों बाहर से घूम कर आए और घूम कर आने के बाद अपने 11 माह की बेटी को नीचे नानी की गोद में देने के बाद दोनों ऊपर छत पर चले गए. 

पति ने पत्नी पर गोली चलाकर खुद को मारी गोली
इस दौरान दोनों के बीच में विवाद होना शुरू हुआ. परिवार वालों को लगा कि आम कोई विवाद हो रहा होगा. पर इसी बीच में गोली चलने की आवाज आई और फिर कुछ सेकेंड बाद एक और गोली चलने की आवाज आई. परिवार वाले जब तक ऊपर पहुंचे तब तक देखा की बेटी को पेट में गोली लगी है. वहीं दामाद ने खुद की कनपटी पर बंदूक सटा के गोली मार ली है.

कुछ साल पहले दोनों के बीच हुआ था समझौता
जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले मीरा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पीजीआई थाने में दर्ज कराया था. इसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था और फिर दोनों साथ रह रहे थे. तीन दिन पहले 13 अगस्त को सर्वेश छुट्टी पर घर आया था. वह कभी कल्ली पश्चिम में अपने घर पर तो कभी पत्नी के ससुराल में रहता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सर्वेश किसी बात को लेकर पत्नी पर संदेह करता था.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के CM धामी की कैबिनेट बैठक खत्म, राज्य प्रोटोकॉल सेवा नियमावली को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget