एक्सप्लोरर

लखनऊ: सेंट डोमिनिक साविओ कॉलेज प्रबंधन हिंदू छात्रों से भेदभाव का आरोप, हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन

UP News:  अखिल भारतीय हिंदू महासभ ने सेंट डोमिनिक साविओ कॉलेज प्रबंधन पर हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित किया. 

Lucknow News: लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित सेंट डोमिनिक साविओ कॉलेज मंगलवार को विवादों में घिर गया. कॉलेज के बाहर अखिल भारत हिंदू महासभा के बैनर तले भारी हंगामा और जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है. प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिशिर चतुर्वेदी ने किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में हिंदू छात्रों को तिलक लगाने और कलावा पहनने की वजह से टारगेट किया जा रहा है. कुछ छात्रों को जानबूझकर परीक्षा में फेल करने का भी दावा किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए और उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की.

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. उनका कहना था कि एक ओर संविधान हर धर्म के पालन की आजादी देता है, वहीं दूसरी ओर स्कूल जैसे संस्थान हिंदू प्रतीकों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और धार्मिक चिह्नों के आधार पर उनके साथ पक्षपात हो रहा है. स्थिति को तनावपूर्ण होता देख प्रशासन भी सक्रिय हो गया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा. इस बीच कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार कॉलेज प्रबंधन पूरे मामले की आंतरिक जांच करवा सकता है.

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में देश के कई शिक्षण संस्थानों में धार्मिक प्रतीकों को लेकर विवाद हुए हैं. इससे पहले कर्नाटक में हिजाब विवाद सुर्खियों में रहा था, जहां छात्रों के ड्रेस कोड को लेकर राजनीति तक गरमा गई थी. अब लखनऊ के इस कॉलेज में हिंदू प्रतीकों पर रोक लगाने जैसे आरोप सामने आना, एक बार फिर शिक्षा संस्थानों में धार्मिक स्वतंत्रता और अनुशासन के बीच की खींचतान को उजागर करता है. फिलहाल, इस पूरे मामले पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की निगाहें हैं और आने वाले दिनों में जांच के बाद कोई ठोस कार्रवाई हो सकती है. हिंदू महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी की टिप्पणी के बाद बंगाल हिंसा पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, ममता के लिए कही ये बात

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget