एक्सप्लोरर

UP News: दूसरे राज्यों से लाकर यूपी में खपाई जा रही नकली दवाइयां, MBBS-बीटेक डिग्रीधारी रैकेट में शामिल

उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से नकली दवाइयों की सप्लाई हो रही है. पिछले दिनों गाजियाबाद के एक गोदाम में छापेमारी भी की गई थी. पता चला कि इस रैकेट में काफी पढ़े लिखे लोग शामिल हैं.

Fake Medicine Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दूसरे राज्यों से लाकर नकली दवाओं (Counterfeit Medicine) को खपाया जा रहा है. इन दवाओं में एंटी कैंसर ड्रग और विटामिन की गोलियों समेत कई तरह की दवाइयां शामिल हैं. नकली दवाओं के इस काले धंधे में एमबीबीएस और बीटेक डिग्रीधारी लोग भी शामिल हैं. एबीपी गंगा ने जब इस पूरे मामले की तह तक पड़ताल की तो कई चौकाने और डराने वाली बातें निकलकर सामने आईं.  

हाल ही में 11 नवंबर को गाजियाबाद में नकली दवा के गिरोह से जुड़े कुछ लोगों को पकड़ा गया था. मौके से करीब पांच करोड़ की दवाइयां बरामद हुईं थीं. यहां बांग्लादेश और कंबोडिया में बनी दवाएं और नकली रैपर बनाने वाली मशीन भी मिली. यूपी के ड्रग उपायुक्त डॉ. एके जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि दिल्ली में कुछ दवाएं पकड़ी गई हैं जो एंटी कैंसर ड्रग हैं. उसका एक गोडाउन गाजियाबाद के लोनी में था. औषधि विभाग ने अपनी टीम गठित कर पुलिस बल के साथ गाजियाबाद के इस गोडाउन में छापा मारा तो बहुत सारी दवाइयां और प्रिंटिंग मशीन मिली .जिसे बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट नोट करते थे. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला यह सभी दवाइयां हरियाणा से आ रही थीं जो कि बहुत महंगी थीं.

उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी गैंग में थे शामिल
डॉ. एके जैन ने बताया कि इस गिरोह में जो लोग पकड़े गए बहुत ही क्वालिफाइड हैं. इनके पास एमबीबीएस और बीटेक तक की डिग्री है. पकड़ी गई दवाइयों को लेकर जानकारी जारी की गई है ताकि उस बैच नंबर की कोई दवाई कहीं भी हो तो निगरानी रखी जा सके. अगर कहीं मिले तो उसके क्रय-विक्रय का मिलान किया जा सके. उसका नमूना लेकर उसकी क्वालिटी को भी देखेंगे, अगर वह नकली पाई जाएंगी तो मुकदमा दायर करेंगे. आगरा में भी जानकारी मिली कि बद्दी में जो दवा फैक्ट्री थी वो नकली थी, उसके पास लाइसेंस भी नहीं था. वहां बड़ी-बड़ी नामचीन कंपनियों दवाइयां बनाई जा रही थीं. औषधि विभाग की टीम अभी वहां काम कर रही है. अलग-अलग जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम बनाकर भेज रहे हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल से आती हैं नकली दवाइयां
डॉ. एके जैन ने एबीपी गंगा से खास बातचीत में बताया कि आमतौर पर यह देखा गया है कि जब सैंपलिंग करते हैं तो अधिकतर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैन्युफैक्चरर्स की ही दवाइयां सब्सटेंडर्ड या मिस ब्रांडेड मिल मिलती हैं.  एक अनुमान के अनुसार प्रदेश में एंटी कैंसर दवाओं का कारोबार करीब 25 करोड़ रुपये का है. कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली दवा की एक डोज 10 से 30 हज़ार तक आती है.  नामचीन कंपनियों के रैपर में पैक कर अस्पतालों के आसपास की दवा दुकानों में नकली दवाइयां पहुंचाते हैं. इन दवाओं को बिना रसीद के सस्ते में बेच दिया जाता है. औषधि विभाग के सूत्रों की माने तो सिर्फ गाजियाबाद और आगरा ही नहीं बल्कि लखनऊ के रास्ते भी इन दवाओं को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जाता है.

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में सितंबर तक 8 करोड़, 61 लाख, 44 हज़ार, 668 रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गई. अक्टूबर और नवंबर की बात करें तो ये आंकड़ा और भी बड़ा होगा.

आंकड़ों पर एक नजर 

  • सितंबर तक औषधि विभाग ने कुल 704 छापे मारकर दवाओं के जो सैंपल लिए, उनमें 112 नकली मिले.
  • इस दौरान 783 दवा विक्रेताओं और 14 निर्माण इकाइयों के लाइसेंस निरस्त किए गए.
  • इस दौरान कुल 80 FIR हुई और 110 लोग गिरफ्तार किए गए.
  • वर्ष 2021- 22 में औषधि विभाग ने कुल 1190 छापे मारे जिसमे दवाओं के जो सैंपल लिए उसमे 184 नकली मिले.
  • वर्ष 2021-22 में कुल 20 करोड़, 70 लाख, 7 हज़ार, 409 रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गई थी.
  • वर्ष 2021-22 में 1029 दवा विक्रेताओं और 9 निर्माण इकाइयों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे.
  • वर्ष 2021-22 में कुल 155 FIR हुई और 230 लोग गिरफ्तार किए गए.
  • वर्ष 2020- 21 में औषधि विभाग ने कुल 1112 छापे मारे जिसमे दवाओं के जो सैंपल लिए उनमें 152 नकली मिले.
  • वर्ष 2020-21 में कुल 38 करोड़, 28 लाख, 58 हज़ार, 399 रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गई थी.
  • वर्ष 2020-21 में 1688 दवा विक्रेताओं और 1 निर्माण इकाइयों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे.
  • वर्ष 2020-21 में कुल 135 FIR हुई और 121 लोग गिरफ्तार किए गए.

ये भी पढ़ें -

Ayodhya: 'मैंने सोचा नहीं था इतनी तेज कार्रवाई होगी', चोरी का सामान बरामद होने पर बोलीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
Embed widget