एक्सप्लोरर

Ayodhya: 'मैंने सोचा नहीं था इतनी तेज कार्रवाई होगी', चोरी का सामान बरामद होने पर बोलीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया और चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया. अब आम्रपाली दुबे यूपी पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ के तारीफ के पुल बांध रही हैं.

UP News: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अयोध्या शूटिंग करने पहुंची तो अचानक उनके साथ हादसा हो गया. सिविल लाइंस स्थित जिस होटल में वह रुकी थी, वहीं से गुरुवार सुबह उनका पर्स चोरी हो गया जिसमें उनके जेवर और दोनों मोबाइल भी थे. हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. अयोध्या (Ayodhya) पुलिस ने  24 घंटे में ही चोरी करने वाले पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया. सामान वापस मिलने पर एक्ट्रेस ने यूपी पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का आभार जताया है.

पिता को दबा खिलाने गईं और डोर खुला रह गया
 
बताया जा रहा है कि आम्रपाली दुबे गुरुवार को एक फिल्म की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचीं और परिवार के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल में रुकी. साथ के कमरे में अपने पिता को दवा देने के बाद वह वापस अपने कमरे में आई और गलती यह हुई कि वह अपने कमरे के डोर को लॉक करना भूल गईं. गुरुवार सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच एक व्यक्ति उनके कमरे में घुसा और आराम से बैग लेकर चलता बना. जब वह उठी और अपना मोबाइल तलाशा तो दोनों मोबाइल ही नहीं पर्स और जेवरात भी गायब दिखे. उनके जेवरातों में एक हार, कंगन, चेन, झुमका, हीरे की अंगूठी थी, जबकि घड़ी और दोनों मोबाइल फोन भी पर्स समेत गायब थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और अयोध्या पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों को गिरफ्तार किया. 

चोरी हुआ सामान मिलने पर यह बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आम्रपाली ने बताया, 'मैं जगी तो अपना फोन देखना चाहती थी कि अलार्म क्यों नहीं बजा, जब फोन नहीं दिखा, फिर मैंने देखा मम्मी कि उनका भी दोनों फोन गायब है. मम्मी ने बताया कि उनका पर्स भी नहीं है तो कुछ समय के लिए तो मैं एकदम सन्न रह गई. मैंने नीचे रिसेप्शन पर बात की और पुलिस तब तक आ चुकी थी. मेरे पापा का कमरा मेरे पास में था. मैं दवा देने गई थी तो मैंने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया था. बाद में वापस आकर दरवाजा लॉक करना भूल गई यही सबसे बड़ी गलती हो गई.' आम्रपाली दुबे ने चोरों को पकड़ लिए जाने के बाद कहा कि यूपी पुलिस का आभार जताती हूं. मैंने यह सोचा नहीं था इतनी तेज कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा, ' य़ह होता है मेरे राज्य में और मैं गर्व से कह सकती हूं कि उत्तर प्रदेश की निवासी हूं और हमारे सीएम योगी आदित्यनाथ जी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्हीं के नेतृत्व में इतना अच्छा हो रहा है. 22 से 25 लाख का सामान रहा होगा सब कुछ मिल गया.'

ये भी पढ़ें -

नोएडा की इन 18 सड़कों पर नहीं मिलेगी एंट्री, लग सकता है तगड़ा जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget