एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, सुरक्षा चूक पर उठाए सवाल

Congress Candle March: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने सड़कों पर कैंडल मार्च निकाल कर जताया विरोध, सरकार पर हमला कर उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल.

Lucknow News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हुई निर्दोष मौतों के बाद लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को शांति कैंडल मार्च निकाला. परिवर्तन चौक से शुरू होकर जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. यह कैंडल मार्च जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

लखनऊ में कैंडल मार्च का आयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम और जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’ के नेतृत्व में हुआ. इसमें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ भी शामिल रहीं.

सरकार से पूछे कड़े सवाल

एबीपी से बातचीत में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आतंकी हमले को सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया. उन्होंने खुफिया जानकारी के बावजूद चूक पर सवाल उठाए और हमले की निष्पक्ष जांच व दोषियों को सख्त सजा की मांग की. कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा (मोना) ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस सरकार के साथ है, लेकिन देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के लिए प्रार्थना की.

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’ ने कहा कि यह हमला मानवता पर हमला है. हम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे.

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें शिव पांडे, दिनेश सिंह, ममता चौधरी, किश्वर जहां, आरबी सिंह, अभय सिंह, रईस अहमद, देवानंद तिवारी, छोटे मियां, अजु वर्मा, केके शुक्ला, आदर्श लोधी, अमन यादव, मयंक वाल्मीकि, गोपाल चौधरी, प्रमोद दुबे समेत कई नेता मौजूद रहे.

आतंकवाद के खिलाफ देश का एकजुट संदेश

पिछले वर्षों की कड़ी कार्रवाई के बावजूद जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं जारी हैं. हमला दर्शाता है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है. विपक्ष के सवाल देश की सुरक्षा के प्रति सरकार की जवाबदेही से जुड़े होते हैं.

 

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget