एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड की परीक्षा में गाजियाबाद जेल के कैदी भी हुए पास, जानें कितने हुए फेल

UP Board Result 2025: कैदियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरणादायक कहानियां, जीवन कौशल से जुड़ी कार्यशालाएं और योगाभ्यास जैसे कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया.

UP Board Result 2025: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी दीवार राह में रुकावट नहीं बन सकती. गाजियाबाद जिला कारागार में बंद कैदियों ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है. इस वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा में जेल में बंद 25 कैदियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 23 ने सफलता हासिल की है.

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 25 कैदियों में 15 ने हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा दी थी, जबकि 10 कैदियों ने इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में भाग लिया. परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे, क्योंकि 15 में से 13 कैदी हाई स्कूल की परीक्षा में सफल हुए, जबकि 10 में से 10 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की.

शिक्षा के लिए जेल प्रशासन विशेष योगदान

यह सफलता सिर्फ कैदियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि जेल प्रशासन की ओर से उन्हें दी गई पढ़ाई की सुविधाओं का भी अहम योगदान रहा. सीताराम शर्मा ने बताया कि जेल में बाकायदा कक्षाएं चलाई गईं, जहां योग्य शिक्षक नियुक्त किए गए. इन शिक्षकों ने कैदियों को नियमित रूप से पढ़ाया और उन्हें परीक्षा की तैयारी कराई. इसके अलावा जेल परिसर में पुस्तकालय की व्यवस्था भी की गई, ताकि कैदी खाली समय में स्वाध्याय कर सकें.

कैदियों की इस उपलब्धि पर जेल प्रशासन भी गर्व महसूस कर रहा है. अधीक्षक शर्मा ने बताया हमारा प्रयास रहा है कि कैदी अपनी सजा के दौरान न केवल आत्ममंथन करें, बल्कि एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं. शिक्षा इसी दिशा में एक मजबूत आधार है. परीक्षा में सफल होने वाले कैदियों ने साबित कर दिया कि अगर उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे भी समाज की मुख्यधारा में लौट सकते हैं.

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम

कैदियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरणादायक कहानियां, जीवन कौशल से जुड़ी कार्यशालाएं और योगाभ्यास जैसे कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया. इन प्रयासों से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और वे परीक्षा की चुनौती को आत्मविश्वास से पार कर सके.

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि अब इन कैदियों के लिए आगे की शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों पर भी काम कर रहा है, ताकि वे अपनी सजा पूरी होने के बाद समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें.

गाजियाबाद जिला कारागार में हुई यह पहल न केवल एक मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि जेल सुधार की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएं तो अपराधियों को पुनर्वासित किया जा सकता है. शिक्षा, आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला कदम है, और इस सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उम्मीद की किरण जेल की चारदीवारी के भीतर भी जल सकती है.

ये भी पढ़ें- 'मैं भारत की बहू हूं, प्लीज यहीं रहने दीजिए', पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का मिला आदेश तो बोलीं सीमा हैदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- मानसिक रूप से तैयार रहें...
UP में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- मानसिक रूप से तैयार रहें...
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- हम लोग अपने आप को तैयार करें
Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- हम लोग अपने आप को तैयार करें
UP Politics: बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा
हापुड़ में बेटी की शादी पर भारी पड़ा सिलेंडर, समय पर नहीं मिली गैस तो रोकनी पड़ी बारात, टली शादी
हापुड़ में बेटी की शादी पर भारी पड़ा सिलेंडर, समय पर नहीं मिली गैस तो रोकनी पड़ी बारात, टली शादी

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सख्त एक्शन लूंगा'
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget