एक्सप्लोरर

Love Jihad: धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, अकेले शादी करने गए दूल्हे के सिर से निकला विग, जानें मामला

UP News: परिजनों ने बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर दहेज का सामान जुटाया था. घर पर 200 लोगों का खाना बनवाया. अकेले शादी करने गए दूल्हे की असलियत जानकर परिजनों के हाथ पांव फूल गए.

UP Crime News: कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है. युवक आर्यन प्रसाद बनकर दलित युवती को प्रेम जाल में फंसाता है. प्रेम प्रसंग के दौरान उसने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर बताया. लड़की के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई. लड़के ने खुद को गोरखपुर का निवासी बताया और वर्तमान में बस्ती में पोस्टिंग की बात कही. लड़की के पिता ने परिजनों से मिलने की बात कही. लड़के ने पिता बनाकर दूसरे व्यक्ति को भेज दिया. कथित पिता ने लड़की को पसंद कर लिया. लड़की के पिता लड़के का घर देखने गोरखपुर पहुंचते हैं. दोनों तरफ से शादी पर समहति बन जाती है. हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी की तारीख भी तय हो गई. दोनों पक्षों से कार्ड भी छपवा लिए.

पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया

लड़की पक्ष ने बौधिष्ठ रीति रिवाज से कार्ड छपवाया. लड़के पक्ष ने गोरखपुर का पता बता कार्ड बनवाया. शादी से पहले लड़के ने बताया कि दहेज न मिलने के मां की मौत सदमे से हो गयी. इसलिए शादी करने नहीं आ पाऊंगा. लड़की के परिजनों ने फोन पर गुहार लगाई. युवक सजी हुई स्विफ्ट गाड़ी को ड्राइव करता हुआ शादी कराने पहुंचा. गाड़ी पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस का लोगो लगा हुआ था. लड़की के घर दोनों का जयमाल हुआ. मंडप में शादी की रस्म शुरू हुई. लड़के की तरफ से लाये गये गहने को देख लड़की वालों ने हंगामा कर दिया.

शादी के दौरान सिर से निकला विग 

घर की औरतों को नकली गहनी होने का शक था. सख्ती से पूछताछ होने पर लड़के के सिर का विग निकल गया. दूल्हे को गंजा देखकर दुल्हन भी हैरान रह गयी. घरवालों ने एक बार फिर सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत माथौली निवासी तबरेज आलम के रूप में लड़के की पहचान हुई. फर्जी नाम और धर्म बता कर शादी करने का मामला जंगल में आग की तरह फैली. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पहचान छिपाकर शादी करने पहुंचे युवक को थाने ले आई. दुल्हन के मुताबिक एक साल पहले रास्ते में लड़के से मुलाकात हुई थी. उसने खुद को आर्यन प्रसाद नाम बताकर नंबर दिया. नंबर देने के साथ पुलिस विभाग का इंसपेक्टर भी बताया. उसने दहेज रहित शादी करने का दबाव बनाया.

जालसाज दूल्हे का हुआ भंडाफोड़

घरवालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर मान गए. शादी के दिन दहेज की बात करने लगा. गुहार लगाने पर अकेले शादी करने आया. उसके सर पर विग लगा था. लड़के के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी. पिता ने शादी के लिए कर्ज लिया था. शादी की तैयारी में लाखों रुपये बर्बाद हो गए. बेटी की मां ने बताया कि सबसे छोटी बेटी की शादी पर रिश्तेदारों को बुलाये थे. मालूम नहीं था कि ऐसा हो जाएगा. बेटी की शादी के अरमान धरे रह गए. जालसाज पर सख्त कार्रवाई करने की मां ने मांग की है. लड़की के पिता ने बताया कि बेटी के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. मैंने पहले बेटी को डांटा. लड़का बिरादरी का होने पर शादी की सहमति दे दी. घर की अंतिम शादी थी.

इसलिए 10 कठ्ठे जमीन से 3 कट्ठा की पांच लाख में बिक्री कर दी. बेटी की शादी में दहेज का सामान खरीदा. घर पर 200 लोगों का खाना बनवाया. धूमधाम से शादी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. लड़के की असलियत सामने आने पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए. लड़का मुस्लिम था और उसकी बताई सारी बात झूठी निकली. पुलिस को दी शिकायत में धर्म की पहचान छिपाकर विश्वाघात करने की बात कही है. पुलिस और प्रशासन से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है.

बीजेपी नेता की सीएम योगी से मांग

बीजेपी नेता संजय सिंह मुन्ना को मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के पास पहुंचे. परिजनों से बात करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ से सख्त एक्शन लेने की मांग की गई है. लव जिहाद मानसिकता वाले लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने की अपील की है. एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गाव में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति धर्म छिपाकर शादी करने पहुंचा था. लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

राजा भैया का मिला साथ तो राज्यसभा चुनाव में बढी BJP की उम्मीदें, सपा को लगा झटका, जानें- किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
यूपी में सहेजी जाएगी ऐतिहासिक विरासत, योगी सरकार ने 6 जिलों के संग्रहालयों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये
यूपी में सहेजी जाएगी ऐतिहासिक विरासत, योगी सरकार ने 6 जिलों के संग्रहालयों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget