एक्सप्लोरर

UP Rajya Sabha Election 2024: राजा भैया का मिला साथ तो राज्यसभा चुनाव में बढी BJP की उम्मीदें, सपा को लगा झटका, जानें- किसने क्या कहा?

UP Rajya Sabha Elections: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के बीजेपी के साथ जाने के एलान के बाद नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दीं. जानें- किसने क्या कहा?

UP Rajya Sabha Polls 2024: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे. इससे पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बड़ा एलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी के दो विधायक (राजा भैया खुद) भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के प्रत्याशी को वोट करेंगे.  राजा भैया का साथ मिलने के बाद एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है वहीं समाजवादी पार्टी की तीसरे प्रत्याशी के जीतने की उम्मीदें कम होती नजर आ रही हैं.

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने राज्यसभा चुनाव में अपने समर्थन पर कहा, "जनसत्ता दल का वोट भाजपा के साथ है." राजा भैया के इस एलान के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, 'मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी के आठों प्रत्याशी बड़े अंतर से राज्यसभा चुनाव जीतेंगे.'

UP Politics: सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी, अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र को दे चुके हैं चुनौती, मिली थी हार

डिप्टी सीएम ने किया बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, 'भाजपा के आठों प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीत रहे हैं और अच्छे अंतर से जीत रहे हैं. राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा गठबंधन आश्वस्त है.'

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, 'जब वे (समाजवादी पार्टी) चुनाव जीतते हैं तो कुछ भी टिप्पणी नहीं करते हैं, लेकिन हारने के बाद वे ईवीएम को दोष देते हैं. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग होगी. सभी एनडीए के साथ हैं.'

उधर, राज्यसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 'सरकार हर तरह का दबाव बनाएगी लेकिन विधायक अपनी मर्जी से वोट करेंगे. उन पर दबाव काम नहीं करेगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget