एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: प्रयागराज में भी सुना गया PM मोदी का संबोधन, योगी के मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की चाय पर चर्चा

Prayagraj News: कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों की जीत का दावा किया.

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत मिशन 2024 का आगाज कर दिया है. उन्होंने देशभर में मंडल और बूथ स्तर तक के 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया. देश भर में जगह-जगह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का संबोधन सुना. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के मुट्ठीगंज इलाके में भी बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी का संबोधन सुनने को इकट्ठा हुए. कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने कहा कि पीएम मोदी के संबोधन से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने पीएम मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय और ताकतवर नेता बताया.

प्रयागराज में भी सुना गया पीएम का संबोधन

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि 2014 से लेकर लगातार हर चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगी.  उन्होंने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के भी बीजेपी की झोली में जाने का दावा किया.

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चाय पर की चर्चा 

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की. उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का भी आह्वान किया. अमेरिका-मिस्र की यात्रा के बाद पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम मध्य प्रदेश की धरती पर था. बीजेपी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए वोटर्स तक पहुंच रही है. चुनाव के समय मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी का पसंदीदा कार्यक्रम हो जाता है. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में बीजेपी 'मिशन 24' के लिए बना रही खास रणनीति, जानें- 2019 में क्या था विपक्षी दलों का हाल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget