एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: अखिलेश यादव यूपी के बाहर बना रहे BJP के खिलाफ नया समीकरण, 2024 से पहले बदली रणनीति!

Akhilesh Yadav Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की राजनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है. वो ऐसे नेताओं के करीब दिखाई दे रहे हैं जो गैर कांग्रेसी और गैर बीजेपी हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की राजनीति एकदम बदली हुई नजर आ रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बीजेपी (BJP) को सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि देशभर में रोकने की रणनीति पर काम कर रहे हैें. पिछले कुछ दिनों में अगर सपा अध्यक्ष की राजनीति पर गौर किया जाए तो ये देखने को मिलेगा कि वो इन दिनों यूपी से बाहर जाकर ऐसे नेताओं से दोस्ती बना रहे हैं जो गैर कांग्रेसी (Congress) हैं और बीजेपी (BJP) के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश में हैं. हालांकि फिलहाल इसकी तस्वीर साफ नहीं है लेकिन ये एक ऐसे मोर्चे की सुगबुगाहट हो जो गैर कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ बनता दिख रहा है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब यूपी से बाहर जाकर राजनीति करते दिख रहे हैं. उनकी नजर दक्षिण भारत के राज्यों पर भी है. गौर से देखें तो उनके दोस्तों में ज्यादातर ऐसे नेता हैं जो न कांग्रेस और न ही बीजेपी के साथ हैं. यही नहीं उनकी नजर दक्षिण के राज्यों पर भी टिकी हुई है. शुरुआत हाल ही अखिलेश यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बीच हुई मुलाकात से करते हैं. वैसे तो ये मौका था स्टालिन के जन्मदिन का लेकिन अखिलेश यादव उनसे मिले चेन्नई पहुंच गए. यही नहीं यहां उन्होंने स्टालिन को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि वो खुद को राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा रहे हैं मुझे उम्मीद है ऐसे जरुर होगा. 

अखिलेश यादव की रणनीति में बदलाव

इससे पहले अखिलेश यादव तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर की विशाल रैली में भी शामिल हुए थे. इस रैली में मंच पर उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे. केसीआर भी लगातार खुद को नेशनल राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. 

अखिलेश यादव सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गुड लिस्ट में भी शामिल हैं. यूपी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने उनके समर्थन में चुनावी रैली भी की थी. यही नहीं अखिलेश कई बार शरद पवार का नाम भी ले चुके हैं. पिछले दिनों जब मनीष सिसोदियों को गिरफ्तार किया गया तो अखिलेश ने उनके समर्थन में ट्वीट भी किया था. 

गैर कांग्रसी और गैर बीजेपी नेताओं पर नजर

अखिलेश यादव के गैर कांग्रेस और गैर बीजेपी दोस्ती यहीं तक नहीं है. इस लिस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल हैं. नीतीश कुमार का झुकाव भी अखिलेश यादव के प्रति देखा जा सकता है और तेजस्वी यादव भी उनके साथ ही दिखाई देते हैं. बिहार में जिस तरह तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे को आगे बढ़ाया है उसी तर्ज पर अखिलेश भी यूपी में जातीय जनगणना के मुद्दे को उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके जरिए वो ओबीसी राजनीति को मजबूत करते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2023: यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी, त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget