एक्सप्लोरर

Holi 2023: यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी, त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

UP News: योगी ने कहा, ''शोभायात्रा-जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि न हो जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करे. अश्लील,फूहड़ गीत कतई न बजें. माहौल खराब करने वालों को बर्दाश्त ना किया जाए.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि भविष्य में त्योहारों में धार्मिक परंपराओं और आस्था को पूरा सम्मान दिया जायेगा किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. योगी ने अगले कुछ महीनों में आने वाले होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सीएम  योगी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में त्योहारों के कारण अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे लेकिन उल्लास और उमंग के बीच कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है. उन्होंने कहा, ''हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा. पिछले छह साल से प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं. इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा.'' उन्होंने कहा, ''पर्व-त्योहार में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. धार्मिक परंपरा/आस्था को सम्मान दें, किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. आयोजकों को अनुमति देने से पूर्व उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए.''

अश्लील/फूहड़ गीत कतई न बजें- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शरारतपूर्ण बयान जारी करने और माहौल खराब करने व ऐसा करने का प्रयास करने वालों को कत्तई बर्दाश्त ना किया जाए और उनसे कड़ाई से पेश आएं. आदित्यनाथ ने कहा कि होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें. संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.

UP Politics: बीजेपी का ये दांव चला तो 2019 से भी खराब हालत में पहुंच जाएगी सपा, अखिलेश यादव की बढ़ेगी मुसीबत!

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''शोभायात्रा/जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि न हो जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करे. अश्लील/फूहड़ गीत कतई न बजें. धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं.'' उन्होंने कहा कि छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget