एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी में सपा को जिताने में जुटी अखिलेश की बेटी अदिति, मां डिंपल के प्रचार में पहुंचीं

UP Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी लोकसभा सीट से अपनी मां डिंपल यादव के लिए बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार में लग गई हैं. अदिति यादव ने डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार किया.

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के सियासी रण में अब मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के पक्ष में डिंपल यादव की बेटी ने प्रचार की कमान संभाली है. मैनपुरी लोकसभा सीट से अपनी मां को चुनाव जिताने के लिए अब डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव प्रचार अभियान में जुट गई हैं. मैनपुरी में अदिति यादव ने डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार किया. 

आपको बता दें डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही हैं और वे अभी छुट्टियों पर अपने घर आई हुई हैं. अदिति को देखने के लिए वोटर्स अति उत्साहित हैं. बेटी अदिति यादव के साथ डिंपल यादव भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. चुनाव तैयारियों के क्रम में सपा प्रत्याशी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. 

डिंपल यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
मैनपुरी में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जब इंडिया गठबंधन का जब गठन हुआ था तो उस समय सबसे ज्यादा कोई परेशान हुआ था तो वह भाजपा थी. डिंपल यादव ने आगे कहा कि, जहां पर गवर्मेंट ऑफ इंडिया लिखा जा रहा था तो इंडिया बोलने में भी हिचकिचा रही थी. इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ देश में चुनाव लड़ रहे हैं. लोगों का समर्थन इंडिया गठबंधन को मिल रहा है. 

यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों को लेकर किये सवाल उन्होंने कहा कि, भाजपा ने वादा किया था की हर व्यक्ति के खाते में 14 लाख रुपये आएंगे, हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा,गैस सिलेंडर बहुत सस्ते और मुफ्त मिलेंगे, पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए जाएंगे, सहित किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार को नाकाम बताया हैं. उन्होंने कहा कि, बीजेपी का हार डर सता रहा है, लोग समझ रहे हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है. उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि, इस बार समाजवादी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी.

ये भी पढ़ें: Gangotri Dham 2024: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख आई, जानें कब और किस मुहूर्त में खुलेंगे कपाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget