एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी की इस सीट पर अखिलेश यादव ने तय किया प्रत्याशी! RLD के अलग होने के बाद खोजा नया चेहरा

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी समाजवादी पार्टी ने अब कुछ और सीटों पर अपने प्रत्याशी तय करने लिए हैं. पार्टी जल्द ही इन उम्मीदवारों का जल्द ही एलान कर सकती है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी की कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं. आरएलडी के अलग होने के बाद पार्टी अपनी आगे की रणनीति को दुरुस्त करने में लगी हुई है. हालांकि अभी कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. दोनों ही पार्टियों में मंथन चल रहा है लेकिन इसके बाद भी अखिलेश यादव अपने प्रत्याशियों का एलान जल्द कर सकते हैं.

सूत्रों की माने तो आरएलडी के अलग होने के बाद सपा ने अपनी रणनीति को पश्चिमी यूपी में धार देना शुरू कर दिया है. सूत्रों की माने तो पार्टी प्रमुख ने मुजफ्फनगर सीट के लिए अब सपा से हरेंद्र मलिक उम्मीदवार बनाया है. हालांकि अभी तक इसका औपचारिक एलान नहीं हुआ है. लेकिन जल्द ही कुछ सीटों पर पार्टी फिर से उम्मीदवारों का एलान कर सकती है. संभावना जताई जा रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद गठबंधन पर तस्वीर साफ होने के बाद ही इन उम्मीदवारों का एलान होगा.

UP Politics: सोनिया गांधी की चिट्ठी पर मंत्री दिनेश सिंह का पलटवार, कहा- 'हार के डर से रायबरेली को छोड़ा'

पहली सूची जारी की थी
लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीते महीने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी. सपा की सोशल मीडिया में जारी सूची के अनुसार संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया था.

इसके अलावा अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया था. बता दें कि पहले सपा ने कांग्रेस को 11 और आरएलडी को सात सीटें ऑफर की थी. लेकिन आरएलडी ने एनडीए के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं. जबकि कांग्रेस और सपा के बीच बातचीत जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget