एक्सप्लोरर

मजदूर दिवस पर भी सरकारी कलेक्शन सेंटर में भूख से परेशान हैं मजदूर, चाय -पानी मुहैया कराने के बजाय झिड़क रहे हैं अफसर

देश में कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन जारी है। इस बीच आज मई दिवस है यानी मजदूर दिवस। लेकिन मजदूरों की हालत बेहत चिंताजनक है। ये हाल प्रयागराज में कुछ यूं दिखा। पढ़ें ये रिपोर्ट

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। एक मई का दिन हर साल पूरी दुनिया में मज़दूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मज़दूर अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतरकर आवाज़ बुलंद करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें हक़ नहीं बल्कि ज़िंदगी बचाने और दो वक्त के रोटी पाकर पेट भरने की बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने लॉक डाउन में फंसे मजदूरों को उनके घर वापस भेजे जाने की कवायद तो शुरू कर दी है, लेकिन जिलों का सरकारी अमला आज मजदूर दिवस के दिन भी उन्हें न सिर्फ भूखा रखे हुआ है, बल्कि उनके साथ डांट फटकार का रवैया अख्तियार करते हुए उनसे बदसलूकी भी कर रहा है।

संगम नगरी प्रयागराज में भी हालात कमोवेश ऐसे ही हैं। इस जिले को पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीस जिलों के लिए मजदूरों का कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को यहीं से अलग अलग जिलों में भेजा जा रहा है, जबकि यूपी में फंसे मजदूरों को यहीं से उनके राज्यों में भेजा जा रहा है। मजदूरों को कई स्कूल -कॉलेजों में रखा जा रहा है। लेकिन यहां के हालात बद से बदतर नज़र आ रहे हैं। अगर आज मजदूर दिवस के दिन की बात करें तो यहां रखे मजदूरों को आधा दिन बीतने तक चाय भी नहीं नसीब हुई है। उनके लिए पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं हैं। मजदूरों को कमरों में ठूंसकर रख दिया गया है। तमाम मजदूर खुले आसमान के नीचे एक दूसरे से सटकर बैठे हुए हैं।

मजदूर दिवस पर भी सरकारी कलेक्शन सेंटर में भूख से परेशान हैं मजदूर, चाय -पानी मुहैया कराने के बजाय झिड़क रहे हैं अफसर

सोशल डिस्टेंसिंग कहीं दूर दूर तक नज़र नहीं आ रही है। सेंटर्स पर साफ़ सफाई के कोई इंतजाम नज़र नहीं आ रहे हैं। आधा दिन बीतने तक इन मजदूरों की जांच के लिए कोई मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। मजदूर भूख से तड़प रहे हैं, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। शहर के सीएवी इंटर कालेज में मौजूद एसडीएम रैंक के एक अफसर तो इन मजदूरों को गालियां देकर उन्हें दुत्कार रहे हैं। खाना मांगने पर उन्होंने एमपी से आए बस ड्राइवरों के वाहन पास और दूसरे कागजात तक रखवा लिये हैं।

साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि मजदूरों और दूसरे लोगों को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें तो संवेदनशील बनी हुई हैं। उनकी मदद के लिए तमाम हिदायत जारी कर रही हैं, लेकिन प्रयागराज का सरकारी अमला लगातार बेपरवाह और लापरवाह नज़र बना हुआ है। दो दिनों पहले सडकों पर उतरे छात्रों को बसों से भेजे जाने के वक्त भी यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नज़र आई थीं। कहना गलत नहीं होगा कि एक मई को मजदूर दिवस के दिन भी प्रयागराज में परेशान मजदूरों की परेशानी को बांटने और उसे कम करने के बजाय उनकी गरीबी और लाचारी का माखौल उड़ाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget