एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2021: 48 दिनों का होगा हरिद्वार महाकुंभ, सरकार और संतों के बीच तकरार जारी

कुंभ के आयोजन को लेकर सरकार और संतों के बीच तकरार जारी है. सरकार 48 दिन में कुंभ कर लेना चाहती है. तो कुछ साधु संत कुंभ को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में जुटे हैं.

हरिद्वार: हरिद्वार महाकुंभ का स्वरूप इस बार बहुत छोटा होगा. सरकार ने महाकुंभ को सिर्फ 48 दिनों तक करने का निर्णय लिया है, इसलिए सरकार ने कुंभ का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया. जबकि इससे पहले जो भी कुंभ हुए हैं उनका नोटिफिकेशन अमूमन जनवरी में जारी होता था. लेकिन इस बार कोरोना की वजह से महाकुंभ के स्वरूप को ही बदल दिया गया है.

हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियां पिछले 1 साल से चल रही है. सरकार महाकुंभ की तैयारियों में हर व्यवस्था बनाने की कोशिश में जुटी है. लेकिन कोरोना ने इस बार महाकुंभ के स्वरूप को ही बदल दिया. इसी वजह से सरकार  महाकुंभ को 48 दिनों में ही पूरा कर लेना चाहती है. तो वहीं कुंभ के आयोजन को लेकर अभी सरकार और संतों के बीच आपसी तकरार जारी है. हाल ही में एबीपी गंगा पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कुंभ की शुरूआत को मकर संक्रांति पर्व के स्नान से कही थी. अब गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट भी ये बात कह रहे हैं सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर कुम्भ भले ही 48 दिन का हो. लेकिन आस्था के आधार पर मकर संक्रांति, बसंत पंचमी स्नानों से कुंभ मान लिया जाएगा. क्योंकि कुंभ वर्ष होने के नाते लोग मान चुके हैं कि कुम्भ शुरू हो गया. वहीं उन्होंने ये बात भी कही कि कुंभ का स्वरूप छोटा होने से यहां के व्यापारियों पर भी बड़ा असर पड़ेगा.

सरकार और संतों के बीच तकरार जारी

वहीं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महेंद्र हरि गिरि महाराज कुंभ का स्वरूप छोटा  होने की वजह कोरोना को ही मानते हैं. उनका कहना है कि कुंभ के दौरान कोरोना की वजह से एक भी व्यक्ति की जान गई तो पूरी सरकार और कुम्भ मेला बदनाम हो जाएगा.

कुंभ के आयोजन को लेकर सरकार और संतों के बीच तकरार जारी है. सरकार 48 दिन में कुंभ कर लेना चाहती है. तो कुछ साधु संत कुंभ को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में जुटे हैं. लेकिन कोरोना और नोटिफिकेशन जारी ना होने से अभी तक हरिद्वार में साधु-संतों का जमावड़ा नहीं लगा है. इससे साफ जाहिर है कि साधु संत और अखाड़े भी नोटिफिकेशन के इंतजार में ही बैठे हैं.

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद हादसा: एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों पर होगी NSA के तहत कार्रवाई

UP: पंचायत चुनाव को लेकर गंभीरता से मैदान में डटी बीजेपी, बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget