एक्सप्लोरर

UP: पंचायत चुनाव को लेकर गंभीरता से मैदान में डटी बीजेपी, बनाई ये रणनीति

यह चुनाव सिंबल पर लड़ा जाना है या नहीं अभी तय नहीं हो सका है. लेकिन फिर भी बीजेपी की तैयारी अपने प्रतिद्वंदी दलों से कहीं ज्यादा चल रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की हलचल तेज होते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरी गंभीरता के साथ मैदान में डट गयी है. विधानसभा आम चुनाव का सेमीफाइनल माने जाने वाले इन चुनावों में सत्ताधारी दल बीजेपी पूरे दमखम से कील कांटे दुरूस्त करने में जुटी है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लगातार यूपी में अपना डेरा जमाए हुए हैं. वह पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं. हालांकि यह चुनाव सिंबल पर लड़ा जाना है या नहीं अभी तय नहीं हो सका है. लेकिन फिर भी बीजेपी की तैयारी अपने प्रतिद्वंदी दलों से कहीं ज्यादा चल रही है. राधामोहन जानते हैं कि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे पंचायत चुनाव में बीजेपी का ग्राफ अच्छा रहा तो 2022 के चुनाव में आसानी होगी.

पार्टी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह कहते हैं कि पार्टी के लिए पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योकि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद ग्राम पंचायत हो या शहरी निकाय, सभी का बजट बढ़ाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाए मिले और गांवों का भी विकास हो. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में योग्य व कुशल नेतृत्व जीतकर आये इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निचले स्तर तक योजनापूर्वक कार्य करना चाहिए.

पंचायत चुनाव के लिए छह प्रभारियों को नियुक्त किया गया

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रभारियों के साथ पंचायत चुनाव व आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए योजना तैयार की है. इसके साथ ही पंचायत चुनाव के लिए छह प्रभारियों को नियुक्त किया गया है. आगामी सात से 17 जनवरी तक जिलेवार समन्वय बैठकें होंगी जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला स्तर पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई.

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ डटने के लिए कहा है. प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री भी इसी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करने के लिए जिले-जिले जा रहे है. उनका जोर है कि कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं का संवाहक बनकर जनता के दरबार में पहुंचे. प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित कहते हैं बीजेपी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है. पंचायत चुनाव की भी पार्टी की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बसंल लगातार इसे मामले में बैंठके कर रहे हैं. मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया है.

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद हादसा: एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों पर होगी NSA के तहत कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget