एक्सप्लोरर

Kashipur News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने SDM और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Uttarakhand के काशीपुर में कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत एसडीएम और तहसील कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

Commissioner Inspection in SDM Office: काशीपुर एसडीएम ऑफिस और तहसील ऑफिस में आज कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण किया. उनके निरीक्षण करने आने से अधिकारियों में हड़कम्प मच गया. इस दौरान कुमायूं कमिश्नर नें बारीकी से हर फाइल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय के कार्यो पर सन्तुष्टि जाहिर की जबकि तहसील में मिली खामियों पर नाराजगी दिखाते हुए तहसील के राजस्व कानूनगों को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है.

कमिश्नर दीपक रावत ने किया निरीक्षण
आज काशीपुर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सबसे पहले एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के लिये पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसडीएम अभय प्रताप सिंह से विभिन्न वादों की स्थिति और उनके निस्तारण की जानकारी मांगी. आयुक्त ने प्राधिकरण द्वारा नक्शों को बनाये जाने को लेकर चल रही कार्रवाई को भी जाना. कमिश्नर दीपक रावत एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संतुष्ट नजर आए. इसके बाद उन्होंने तहसील का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां तहसील रिकॉर्ड के अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई. इस दौरान उन्होंने जमीनों के विक्रय के बाद खतौनी में तत्काल नहीं दर्ज करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह एक माह के अंदर सभी खामियां दूर कर लें वह एक महीने बाद फिर आएंगे. इस दौरान तहसील में मिली खामियों पर राजस्व कानूनगों को स्पस्टीकरण के आदेश भी उन्होंने दिए.

आरोओबी का भी किया निरीक्षण
एसडीएम और तहसील कार्यालय निरीक्षण के बाद कुमायूं आयुक्त दीपक रावत का काफिला काशीपुर के एमपी चौक पर निर्माणाधीन आरओबी पर पहुंचा. आयुक्त दीपक रावत ने आरओबी के निरीक्षण के दौरान उसकी लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त को रेलवे विभाग से वार्ता कर जल्द से जल्द इसके निर्माण को पूरा करने को कहा है.

सीएम ने दिया निरीक्षण का निर्देश
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि एक तो सभी ऑफिसर्स को देखा जाए कि वहां पर काम कैसे चल रहा है, पब्लिक को कोई दिक्कत न हो, इसी क्रम में आज मैने एसडीएम ऑफिस देखा और तहसील भी देखी. मुझे लगा कि तहसील में एक बड़ी खामी रिकॉर्ड अपडेट न होने की है. जब भी कोई जमीन बिकती है और बैनामा होता है तो साथ के साथ वो खतौनी में भी आ जाना चाहिए. जिससे की जो उसकी हेल्थ है एक दम सही रहे हमें पता रहे जमीनें कहां पर हैं और कोई फ्रॉड ना हो सके.

गलती सुधारने का एक महीने का दिया गया समय
उन्होंने बताया 2013 में एक बार सर्वर खराब हुआ था, जो कि बहुत पुरानी बात है उनको अब तक अपडेट हो जाना चाहिए इसमें मैने तहसीलदार और कन्सर्ट एसडीएम दोनों को निर्देश दिए हैं. एक महीने का समय इनको और दिया गया है. इसमें अपनी गलती को सुधार ले. इसके अलावा कुछ जो आवेदन होते हैं आवेदनों की जिस प्रकार से रजिस्ट्रेशन होता है, उसमें भी सुधार की आवश्यकता है ताकि हम कभी भी ट्रैक कर सकें. कौन सी चीज कहां पर अटकी है बिना जरूरत के फाइल को घुमाया तो नहीं जा रहा है. इसके लिए भी मैंने इनको मौखिक निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें:

Basti News: बस्ती में फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने जमीन पर दिया बच्चे को जन्म

Lalitpur News: 'हर घर नल योजना' से ललितपुर के 560 गांवों को मिलेगा पानी, खर्च होंगे 1345 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget