एक्सप्लोरर

प्रयागराज: लॉकडाउन का मिला जुला असर, सड़कों पर सन्नाटा, गालियां और कॉलोनियां भीड़ से गुलजार

प्रयागराज में कई रिहाइशी बस्तियों में तो दुकानें सजी हुई हैं। रिक्शे चल रहे हैं। लोग गलियों और रास्तों पर घूम रहे हैं। घरों के बाहर झुंड में बैठकर चाय की चुस्कियों के साथ गप्पे लड़ाते और शतरंज व ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए समूचे देश में आज से 21 दिनों का लाकडाउन शुरू हो गया है। संगम नगरी प्रयागराज में इस लाकडाउन का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। यहां प्रमुख चौराहों -रास्तों और सड़कों पर तो सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस भी मुस्तैद नजर आ रही है।

गलियों, रिहाइशी बस्तियों और कॉलोनियों में लोग कोरोना के खतरे से बेपरवाह बने हुए चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग जरूरी कामों से घरों से निकल रहे हैं तो तमाम लोग बेवजह घूमते और वाहनों से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। यहां कुछ लोग दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। हालांकि ऐसा करने वालों की संख्या कम ही है और ज़्यादातर लोग घरों में ही हैं।

प्रयागराज में कई रिहाइशी बस्तियों में तो दुकानें सजी हुई हैं। रिक्शे चल रहे हैं। लोग गलियों और रास्तों पर घूम रहे हैं। घरों के बाहर झुंड में बैठकर चाय की चुस्कियों के साथ गप्पे लड़ाते और शतरंज व ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को देखने पर यह लोग जरूर घरों में दुबक जाते हैं। इन्हे कोरोना से ज़्यादा खतरा पुलिस से नजर आ रहा है।

प्रयागराज: लॉकडाउन का मिला जुला असर, सड़कों पर सन्नाटा, गालियां और कॉलोनियां भीड़ से गुलजार

फिलहाल दो दिनों के मुकाबले प्रशासन ने आज और सख्ती कर रखी है। प्रशासनिक अफसर खुद लगातार भ्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं। सरकारी अमले ने लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने और खुद को सुरक्षित रखने की अपील की है। अफसरों का कहना है कि बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget