एक्सप्लोरर

अयोध्या में हर हाल में बनेगा मंदिर, कोई रोक नहीं सकता: केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने अपने गृहनगर प्रयागराज में मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि राम मंदिर से जुड़ा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में हैं, इसलिए लोगों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। उनका कहना है कि पीएम एक मई को अयोध्या में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

प्रयागराज,एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से ठीक पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मौर्य ने कहा है कि अयोध्या में हर हाल में भव्य राम मंदिर बनेगा और रामलला की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनने से कोई रोक नहीं सकता है। केशव मौर्य के मुताबिक भाजपा के लिए राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा और पार्टी इसे लोगों की आस्था से जुड़ा विषय मानती है।

उन्होंने अपने गृहनगर प्रयागराज में मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि राम मंदिर से जुड़ा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में हैं, इसलिए लोगों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। उनका कहना है कि पीएम एक मई को अयोध्या में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वह पूरे देश में चुनावी सभाएं कर रहे हैं और ऐसे में अयोध्या में भी सभा करेंगे तो उसमे कुछ भी गलत नहीं होगा।

केशव मौर्य ने दावा किया कि उनकी पार्टी भाजपा यूपी में आज हो रहे चौथे चरण के चुनाव में सभी तेरह सीट पर जीत दर्ज करेगी। उनके मुताबिक विपक्षी पार्टियों द्वारा फिर से ईवीएम राग अलापे जाने से यह साफ हो गया है कि सपा बसपा और कांग्रेस चुनावी रेस से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा पीएम मोदी की जाति को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि पीएम पिछड़ी जाति के ही हैं और यह सभी जानते भी हैं। उन्होंने मायावती पर जातीय राजनीति करने और इसी वजह से यूपी को बर्बाद करने के आरोप भी लगाए। केशव मौर्य ने कहा है कि बाहुबली अतीक अहमद को वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है, लेकिन जब मोदी की लोकप्रियता के आगे प्रियंका वाड्रा भाग खड़ी हुईं तो अतीक अहमद क्या कर पाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget