एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा मार्ग में बोल्डर गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत, 3 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू

Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगातार पत्थर गिरने के कारण कुछ तीर्थ यात्री मलबे की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक तीर्थ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन घायलों का रेस्क्यू किया गया है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है. 

उप निरीक्षक आशीष डिमरी ने बताया कि सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है. ऐसे में तीर्थ यात्रियों के आवागमन के समय दिक्कतें हो रही हैं. सोमवार (9 सितंबर) सायं के समय राजमार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण कुछ तीर्थ यात्री दब गए और बड़ा हादसा हो गया और एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई. 

तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से तीन घायलों को सुरक्षित निकाल लिया. इसके साथ ही एक शव भी बरामद किया गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

रेक्क्यू ऑपरेशन जारी

उप निरीक्षक आशीष डिमरी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं, लेकिन एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है. मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद हैं और सभी मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रखे हुए हैं.

पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश की वजह से स्थिति खराब हो गई है. लगातार हो रही बारिश की वजह से इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और लोगों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. बारिश की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में लैंडस्लाइड की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला सोनप्रयाग-गौरीकुंड का है, जहां पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है. 

ये भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की फिर उठी मांग, संजीव बालियान बोले- 'UP का बंटवारा जरूरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मायावती के गढ़ में चंद्रशेखर आजाद की हुंकार, 10 दिन बाद BSP का भी शक्ति प्रदर्शन
मायावती के गढ़ में चंद्रशेखर आजाद की हुंकार, 10 दिन बाद BSP का भी शक्ति प्रदर्शन
अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?
अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget